NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: SRH ने LSG को हराते हुए दर्ज की 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: SRH ने LSG को हराते हुए दर्ज की 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    SRH ने आसानी से दर्ज की जोरदार जीत (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: SRH ने LSG को हराते हुए दर्ज की 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    May 08, 2024
    10:19 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 57वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 10 विकेट से हराते हुए अपनी 7वीं जीत दर्ज की है।

    राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165/4 का स्कोर बनाया।

    जवाब में SRH ने ट्रेविस हेड (89*) और अभिषेक सिंह (75*) की पारियों की बदौलत 9.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    SRH ने दर्ज की जोरदार जीत

    LSG ने क्विंटन डिकॉक (3) और मार्कस स्टोइनिस (2) के विकेट जल्दी खो दिए। शुरुआती झटकों के बाद LSG ने 64 रन तक अपने 4 विकेट गंवा दिए।

    इसके बाद निकोलस पूरन (48*) और आयुष बदोनी (55*) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में हेड और अभिषेक ने पॉवरप्ले के बाद ही 107 रन जोड़ डाले। LSG की बेदम नजर आ रही गेंदबाजी के सामने SRH ने जीत दर्ज की।

    बदोनी

    बदोनी ने लगाया अपना चौथा अर्धशतक 

    नंबर-6 पर बल्लेबाजी के लिए बदोनी ने अपने IPL करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। उन्होंने निकोलस पूरन (48) के साथ 52 गेंदों में 99 रन की नाबाद साझेदारी निभाई।

    बदोनी 30 गेदों में 9 चौके की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे।

    बदोनी ने अपने IPL करियर में 40 मैच खेले हैं, जिसकी 33 पारियों में 24.24 की औसत और 133.48 की स्ट्राइक रेट से 606 रन बना चुके हैं।

    हेड

    हेड ने खेली ताबड़तोड़ पारी 

    लक्ष्य का पीछा करते हुए हेड ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और हर गेंदबाज की पिटाई की।

    बाएं हाथ के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह SRH की ओर से संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है।

    उन्होंने अपने ज्यादातर रन चौकों और छक्कों की मदद से बनाए।

    हेड 30 गेंदों पर 89 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए।

    हेड

    हेड ने बनाए ये रिकॉर्ड्स 

    यह हेड ने चौथी बार पॉवरप्ले ओवर्स (0-6) के दौरान ही अपना अर्धशतक पूरा किया। उनसे ज्यादा सिर्फ डेविड वार्नर (6 बार) ने ऐसा किया है।

    हेड ने अभिषेक के साथ मिलकर सिर्फ 34 गेंदों में अपनी शतकीय साझेदारी की। यह IPL इतिहास की दूसरी सबसे तेज शतकीय साझेदारी है।

    यह तीसरा ऐसा अर्धशतक रहा, जो हेड ने 20 से कम गेंदों में पूरा किया। उन्होंने इस मामले में DC के जैक फ्रेजर-मैक्गर्क की बराबरी की।

    अभिषेक

    अभिषेक ने IPL में लगाया अपना छठा अर्धशतक 

    अभिषेक ने हेड का अच्छा साथ निभाया और अपने IPL करियर का छठा अर्धशतक 19 गेंदों में लगाया।

    उन्होंने भी अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और अपने घरेलू मैदान पर विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

    हेड और अभिषेक की बल्लेबाजी की बदौलत SRH ने 9 ओवर की समाप्ति तक बिना विकेट गंवाए 157 रन बना लिए थे।

    अभिषेक ने 28 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए।

    रिकॉर्ड्स

    SRH ने बनाए ये रिकॉर्ड्स 

    SRH ने पॉवरप्ले में बिना विकेट खोए 107 रन बनाए। यह अब IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है।

    इस सीजन की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ SRH का 125/0 सबसे अच्छा पॉवरप्ले स्कोर बना हुआ है।

    यह SRH की LSG के खिलाफ पहली जीत है।

    मौजूदा सीजन में यह पहला मौका है, जब किसी टीम ने कोई मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम किया है।

    राहुल

    राहुल ने टी-20 में पूरे किए अपने 7,500 रन 

    राहुल 33 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हो गए।

    इस बीच उन्होंने टी-20 प्रारूप में अपने 7,500 रन पूरे किए हैं। राहुल अब टी-20 प्रारूप में 7,500 रन बनाने वाले भारत के 5वें बल्लेबाज बने हैं।

    वह अब विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और शिखर धवन के क्लब में शामिल हुए हैं। राहुल ने प्रारूप में 7,500 रन पूरे करने के लिए 224 खेल और 211 पारियां लीं।

    अंक तालिका

    अंक तालिका में ऐसी है टीमों की स्थिति 

    SRH के 12 मैचों के बाद अब 14 अंक (+0.406) हो गए हैं। कमिंस की कप्तानी में टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

    अपनी छठी हार झेलने वाली LSG के अब 12 अंक (-0.769) हो गए हैं। राहुल की अगुआई में टीम अब छठे पायदान पर खिसक गई है।

    KKR और RR क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। MI की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    सनराइजर्स हैदराबाद
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: RCB बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: KKR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: रविंद्र जडेजा का PBKS के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: जॉनी बेयरस्टो का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े पंजाब किंग्स

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2024: जैक फ्रेजर-मैक्गर्क ने बनाया इस संस्करण का सबसे तेज अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: SRH ने DC को हराकर दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम SRH: टी नटराजन ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: SRH बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2024: KKR ने LSG को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में LSG और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL में SRH और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  सनराइजर्स हैदराबाद
    टी-20 विश्व कप: भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज  टी-20 विश्व कप
    IPL 2024: CSK ने PBKS को हराकर दर्ज की अपनी छठी जीत,  ये बने रिकॉर्ड्स  पंजाब किंग्स
    LSG बनाम KKR: सुनील नरेन ने इस संस्करण में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े सुनील नरेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025