NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: RR ने DC को 12 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2024: RR ने DC को 12 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    राजस्थान रॉयल्स को शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: RR ने DC को 12 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 28, 2024
    11:30 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रन से हरा दिया।

    यह RR की इस सीजन लगातार दूसरी जीत है। वहीं, DC की इस सीजन लगातार दूसरी हार है।

    मैच में RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। जवाब में DC की टीम पूरे ओवर खेलकर 173/5 रन ही बना पाई।

    आइए पूरे मुकाबले पर एक नजर डाल लेते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    DC ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। RR की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय 90 रन तक 4 बल्लेबाज आउट हो गए थे।

    यहां से रियान पराग (84) और रविचंद्रन अश्विन (29) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और स्कोर 185 रन तक पहुंचाया। जवाब में DC के लिए सबसे बड़ा स्कोर डेविड वार्नर (49) ने बनाया।

    हालांकि, उनकी टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल को 2-2 सफलता मिली।

    रिकॉर्ड

    ऋषभ पंत ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि 

    यह मुकाबला DC के कप्तान ऋषभ पंत के लिए बहुत खास रहा। वह IPL में DC के लिए 100 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने।

    पंत के बाद DC के लिए सबसे ज्यादा मैच अमित मिश्रा ने खेले हैं।

    उन्होंने 99 मैच में 106 विकेट झटके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने DC के लिए 87 मैच खेले थे।उन्होंने इस दौरान 31.66 की औसत से 2,375 रन बनाए थे।

    पारी

    पराग ने बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 

    पराग ने 45 गेंदों का सामना किया और 84 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के जड़े। यह उनके IPL करियर का तीसरा अर्धशतक रहा।

    अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने आखिरी ओवर में 25 रन बटोर लिए। उन्होंने एनरिक नोर्खिया के खिलाफ ये रन बनाए।

    पराग ने IPL में 701 दिन के बाद अर्धशतक जड़ा और यह उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी भी है। इस मैच से पहले आखिरी बार उन्होंने 26 अप्रैल 2022 को अर्धशतक जड़ा था।

    छक्के

    पॉवरप्ले में 100 छक्के 

    वार्नर ने अपनी पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

    वह IPL के इतिहास में पॉवरप्ले के दौरान 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। वार्नर के 101 छक्के हो गए हैं।

    इसी सूची में पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने पॉवरप्ले में 138 छक्के लगाए हैं।

    तीसरे स्थान पर 81 छक्कों के साथ रोहित शर्मा मौजूद हैं। शिखर धवन ने 74 और ब्रेडन मैकुलम ने पॉवरप्ले में 70 छक्के लगाए हैं।

    अन्य

    मैच में बने कुछ अन्य रिकॉर्ड्स

    22 साल के पराग ने अपना 100वां टी-20 मैच भी खेला। उन्होंने 30 से ज्यादा की औसत से 2,170 रन बनाए हैं। उनके नाम 19 अर्द्धशतक हैं।

    यह अब उनका सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेट मे भी सर्वश्रेष्ठ स्कोर है, उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 77 रन था।

    वार्नर ने अपनी पारी के दौरान IPL में 650 चौके भी पूरे कर लिए। चहल IPL में 190 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। उन्होंने 147 मैच में यह कारनामा किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    राजस्थान रॉयल्स
    दिल्ली कैपिटल्स

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर
    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर बना नया गाना हुआ रिलीज, सुखविंदर सिंह ने लगाए सुर ऑपरेशन सिंदूर
    इंडिगो ने शुरू की अब तक की सबसे लंबी उड़ान, मिलेगी मुफ्त भोजन की सुविधा  इंडिगो

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: निकोलस पूरन ने RR के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    RR बनाम LSG: केएल राहुल IPL में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बने केएल राहुल
    IPL: जसप्रीत बुमराह ने MI के लिए पूरे किए 150 विकेट, ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज  टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: GT ने रोमांचक मुकाबले में MI को 6 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2024

    टी-20 क्रिकेट

    विराट कोहली ने टी-20 करियर में पूरे किए 12,000 रन, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली
    IPL 2024: विराट कोहली के CSK के खिलाफ 1,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: RR ने PBKS के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: PBKS से RR को दिया 188 रनों का लक्ष्य, कर्रन ने खेली उम्दा पारी इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम RR: नवदीप सैनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    RR बनाम PBKS: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  देवदत्त पडिक्कल

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर  टी-20 क्रिकेट
    GG बनाम DC: मेग लैनिंग ने जड़ा WPL में अपना चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने GG को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, जानिए मैच का हाल  विमेंस प्रीमियर लीग
    DC बनाम MI: मेग लैनिंग ने जड़ा WPL में अपना 5वां अर्धशतक, पूरे किए 500 रन विमेंस प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025