Page Loader
IPL 2024: रोहित शर्मा ने DC के खिलाफ पूरे किए 1,000 रन, हासिल की यह उपलब्धि
रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पूरे किए 1,000 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: रोहित शर्मा ने DC के खिलाफ पूरे किए 1,000 रन, हासिल की यह उपलब्धि

Apr 07, 2024
04:37 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शानदार 49 रन की पारी खेली। वह दुर्भाग्यशाली रहे कि महज 1 रन से अपना 43वां अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। उन्होंने इस पारी के दौरान खास उपलब्धि हासिल की है। पारी का 23वां रन बनाते ही उनके दिल्ली के खिलाफ 1,000 रन पूरे हो गए। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

उपलब्धि

इस विशेष क्लब में शामिल हुए रोहित

रोहित DC के खिलाफ 1,000 रन पूरे करते ही डेविड वार्नर और विराट कोहली के विशेष क्लब में शामिल हो गए। तीनों बल्लेबाजों ने IPL करियर में 2-2 टीमों के खिलाफ 1,000 से अधिक रन बनाए हैं। रोहित ने DC के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ भी 1,000 से अधिक रन बनाए हैं। इसी तरह वार्नर ने KKR और पंजाब किंग्स (PBKS) और कोहली ने DC और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ 1,000 से अधिक रन बनाए हैं।

करियर

कैसा रहा है रोहित का IPL करियर?

रोहित ने 2008 में KKR के खिलाफ IPL करियर का आगाज किया था। वह 247 मैच की 242 पारियों में 29.57 की औसत और 130.63 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,329 रन बना चुके हैं। इसमें 1 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन का रहा है। वह 15 विकेट भी चटका चुके हैं। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी करते हुए 87 में जीत और 67 में हार हासिल की है। 4 मैच टाई रहे हैं।