NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: ऑरेंज कैप के लिए इन खिलाड़ियों के बीच हो सकता है मुकाबला, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2024: ऑरेंज कैप के लिए इन खिलाड़ियों के बीच हो सकता है मुकाबला, जानिए आंकड़े
    विराट कोहली का बल्ला IPL में जमकर चलता है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: ऑरेंज कैप के लिए इन खिलाड़ियों के बीच हो सकता है मुकाबला, जानिए आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 10, 2024
    07:34 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। लीग में कई बल्लेबाजों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

    युवा बल्लेबाज शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली 'ऑरेंज कैप' जीतने के बड़े दावेदार माने जा रहे हैं।

    वैसे आश्चर्य की बात ये है कि 2008 से लेकर अब तक लीग के इतिहास में केवल 6 भारतीय खिलाड़ी ही ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा पाए हैं।

    आइए संभावित दावेदारों पर नजर डालते हैं।

    #1

    विराट कोहली 

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ऑरेंज कैप जीतने वाले संभावित दावेदार में सबसे ऊपर हैं।

    वह साल 2016 में एक बार ऑरेंज कैप अपने नाम कर चुके हैं।

    पिछले सीजन इस खिलाड़ी ने 14 मुकाबले खेले थे। इस दौरान 2 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 53.25 की औसत और 139.82 की स्ट्राइक रेट से 639 रन बनाए थे। उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक जड़े थे।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रन का रहा था।

    #2

    शुभमन गिल 

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला था। वह पिछले सीजन गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेलते हुए ऑरेंज कप अपने नाम कर चुके हैं।

    इस सीजन उन्हें फ्रेंचाइजी ने कप्तान बनाया है। उनकी फॉर्म को देखते हुए वह भी ऑरेंज कैप जीतने के दावेदार हैं।

    उन्होंने साल 2023 में 17 मैच खेले थे और 59.33 की औसत और 157.80 की स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 शतक निकले थे।

    #3

    यशस्वी जायसवाल

    22 साल के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 26 छक्के जड़ दिए थे।

    पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए इस सलामी बल्लेबाज ने 14 मैच में 48.08 की औसत से 625 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 163.61 की रही थी। पिछले सीजन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन रहा था।

    यह खिलाड़ी भी ऑरेंज कप जीतने का दावेदार है।

    #4

    जोस बटलर

    टी-20 क्रिकेट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान और RR के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ऑरेंज कप जीतने के दावेदारों में से एक हैं।

    उन्होंने साल 2022 के सीजन में 17 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए 57.53 की औसत और 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 4 शतक निकले थे।

    साल 2023 में इस खिलाड़ी ने 14 मैच में 4 अर्धशतक और 139.01 की स्ट्राइक रेट से 392 रन बनाए थे।

    #5

    रुतुराज गायकवाड़

    IPL के पिछले 3 सीजन में रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने साल 2021 के सीजन में 45.35 की औसत और 136.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 635 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले थे।

    साल 2022 में गायकवाड़ ने 14 मैच में 126.46 की स्ट्राइक रेट से 368 रन बनाए थे। पिछले सीजन उन्होंने 16 मैच में 42.14 की औसत और 147.50 की स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट
    विराट कोहली

    ताज़ा खबरें

    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: चेन्नई सुपरकिंग्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन आक्रमण और आंकड़ों पर एक नजर  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर  कोलकाता नाइट राइडर्स

    क्रिकेट समाचार

    बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराया, सीरीज में हासिल की बराबरी बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    नजमुल हसन शान्तो ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया अपना पहला टी-20 अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के इतिहास के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर राजस्थान रॉयल्स
    WPL 2024: गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया, दर्ज की अपनी पहली जीत गुजरात जायंट्स

    टी-20 क्रिकेट

    IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फिसड्‌डी रही है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गंवाए हैं 67 प्रतिशत मैच इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने डेल स्टेन की जगह जेम्स फ्रैंकलिन को बनाया गेंदबाजी कोच इंडियन प्रीमियर लीग

    विराट कोहली

    दुनिया के इन 5 बल्लेबाजों के नाम रहा साल 2023, वनडे क्रिकेट में बनाए सर्वाधिक रन  भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका में सबसे खराब औसत से रन बनाने वाले भारतीय कप्तान, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: विराट कोहली साल 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय रहे, जानिए उनके आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक बार एक वर्ष में 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025