NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: मनीष पांडे और सरफराज खान को DC ने किया रिलीज- रिपोर्ट
    अगली खबर
    IPL 2024: मनीष पांडे और सरफराज खान को DC ने किया रिलीज- रिपोर्ट
    IPL 2023 में नहीं चला था पांडे का बल्ला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: मनीष पांडे और सरफराज खान को DC ने किया रिलीज- रिपोर्ट

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 23, 2023
    09:57 am

    क्या है खबर?

    अगले महीने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की छोटी नीलामी होनी है और इससे पहले 26 नवंबर तक सभी टीमों को रिटेंशन लिस्ट जारी करना है।

    इस बीच खबर ये है कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपने अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे और सरफराज खान को रिलीज कर दिया है। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पृथ्वी शॉ के रास्ते भी DC से अलग हो सकते हैं।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    इन खिलाड़ियों को रिलीज करके DC ने अपने पर्स में जोड़े अतिरिक्त 2.60 करोड़ रुपये

    समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, DC ने पांडे और सरफराज को रिलीज करके अपने पर्स में 2.60 करोड़ रुपये अतिरिक्त जोड़ लिए हैं।

    बता दें कि DC ने पांडे को 2.40 करोड़ रुपये की कीमत के साथ खरीदा था, जबकि सरफराज को 20 लाख रुपये में अपने साथ शामिल किया था।

    ऐसी भी खबरें हैं कि गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) पांडे को अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखा रही है।

    प्रदर्शन

    पांडे ने पिछले सीजन में किया था निराश

    IPL 2023 में पांडे ने 10 मैच खेले, जिसमें 17.78 की खराब औसत और 109.59 की साधारण सी स्ट्राइक रेट के साथ 160 रन बनाए थे। वह सिर्फ 1 अर्धशतक ही लगा सके थे।

    लगभग डेढ़ दशक लम्बे IPL करियर में उन्होंने 170 मैचों में 29.07 की औसत और 120.97 की स्ट्राइक रेट से 3,808 रन बनाए हैं। इस बीच वह 1 शतक और 22 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    सरफराज

    कैसा रहा था सरफराज का प्रदर्शन?

    IPL 2023 में सरफराज को कुल 4 मैचों में मौका मिला, जिसमें उन्होंने 13.25 की औसत और 85.48 की स्ट्राइकर रेट के साथ सिर्फ 53 रन बनाए थे।

    अपने IPL करियर में उन्होंने अब तक 50 मैच खेले हैं, जिसमें 22.50 की औसत और 130.58 की स्ट्राइक रेट से कुल 585 रन बनाए हैं।

    इस दौरान वह सिर्फ 1 अर्धशतक ही अपने नाम कर पाए हैं। उनके लिए IPL 2019 (8 मैच, 180 रन) सबसे बेहतरीन सीजन रहा था।

    DC

    DC ने किया था खराब प्रदर्शन

    PL 2023 में DC की टीम 10 अंकों के साथ अंकतालिका में 9वें पायदान पर रही थी।

    उन्होंने 14 में से सिर्फ 5 मुकाबले जीते। DC के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी ने भी निराश किया था और 8 मैचों में सिर्फ 106 रन बनाए थे।

    DC ने अब तक एक बार भी IPL का खिताब नहीं जीता है। IPL 2020 में टीम फाइनल में पहुंची थी, जहां उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मनीष पांडे
    क्रिकेट समाचार
    दिल्ली कैपिटल्स

    ताज़ा खबरें

    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन

    इंडियन प्रीमियर लीग

    तिलक वर्मा के पिता ने की रोहित-रितिका की तारीफ, सुनाया उनके घर आने का किस्सा रोहित शर्मा
    साई सुदर्शन का खुलासा, कहा- करियर में महेंद्र सिंह धोनी और विराट ने दी अहम सलाह साई सुदर्शन
    महेंद्र सिंह धोनी की चोट पर साक्षी ने दिया अपडेट, कहा- कर रहे हैं रिकवरी चेन्नई सुपरकिंग्स
    भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर, केएल राहुल ने शुरू किया विकेटकीपिंग का अभ्यास भारतीय क्रिकेट टीम

    मनीष पांडे

    IPL 2023 नीलामी: मनीष पांडे को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी: मनीष पांडे ने लगाया तेज शतक, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 7,000 रन पूरे रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: 100वें फर्स्ट-क्लास मैच में मनीष पांडे ने लगाया धुंआधार दोहरा शतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मनीष पांडे ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान ने दर्ज की बड़ी जीत रणजी ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023, फाइनल: भारत की पारी 240 पर सिमटी, स्टार्क की घातक गेंदबाजी  भारतीय क्रिकेट टीम
    एडम जैम्पा विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर बने, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023 फाइनल: ट्रेविस हेड ने जमाया वनडे करियर का 5वां शतक, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023 फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता खिताब, भारत को दी मात  वनडे क्रिकेट

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2023: मिचेल मार्श ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मिचेल मार्श
    IPL 2023: CSK ने DC को हराकर दर्ज की 7वीं जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  चेन्नई सुपरकिंग्स
    CSK बनाम DC: मथीशा पथिराना ने सीजन में दूसरी बार झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: DC बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025