NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: KKR ने LSG को हराते हुए हासिल किया शीर्ष स्थान, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: KKR ने LSG को हराते हुए हासिल किया शीर्ष स्थान, ये बने रिकॉर्ड्स
    KKR ने दर्ज की आसान जीत (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: KKR ने LSG को हराते हुए हासिल किया शीर्ष स्थान, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    May 05, 2024
    11:20 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 54वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 98 रन से हराते हुए अपनी 8वीं जीत दर्ज की है।

    इकाना स्टेडियम में हुए मैच में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235/6 का स्कोर बनाया।

    जवाब में LSG की टीम 16.1 ओवर में 137 रन बनाकर ढेर हो गई। इस जीत के साथ KKR शीर्ष पर पहुंच गई है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    KKR ने दर्ज की बड़ी जीत

    KKR से फिल सॉल्ट (32), सुनील नरेन (81) और अंगकृष रघुवंशी (32) ने शीर्षक्रम में अच्छा प्रदर्शन किया।

    इसके बाद मध्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर (23) और रमनदीप सिंह (25*) ने उपयोगी योगदान देते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

    जवाब में अर्शीन कुलकर्णी (9) के जल्दी विकेट गिरने के बाद मार्कस स्टोइनिस (36) और केएल राहुल (25) ने कुछ संघर्ष किया।

    इनके बाद विकेटों के गिरने का क्रम जारी रखा और टीम लक्ष्य से दूर रह गई।

    नरेन

    नरेन ने इस संस्करण में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक

    नरेन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह उनके मौजूदा संस्करण का तीसरा और IPL करियर का 7वां अर्धशतक रहा।

    इस बीच उन्होंने फिल सॉल्ट (32) के साथ मिलकर 61 रन और अंगकृष रघुवंशी (32) के साथ मिलकर 79 रन की साझेदारी की।

    वह 39 गेंदों पर 81 रन बनाकर रवि बिश्नोई का शिकार बने। उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के भी लगाए।

    वह IPL 2024 में 461 रन बना चुके हैं।

    क्लब

    इस विशेष सूची में शामिल हुए नरेन 

    अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान नरेन ने IPL करियर में अपने 1,500 रन पूरे किए। उन्होंने अपने IPL करियर में 166.34 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,507 रन बना लिए हैं।

    वह गेंदबाजी में 175 से अधिक विकेट ले चुके हैं।

    अब नरेन IPL के इतिहास में 1,500+ रन और 150+ विकेट वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए।

    वह अब रविंद्र जडेजा (2,894 रन और 160 विकेट)और ड्वेन ब्रावो (1,560 रन और 183 विकेट) की सूची में शामिल हुए हैं।

    KKR

    KKR ने बनाए ये रिकॉर्ड्स 

    आज KKR ने विशाल स्कोर (235/6) खड़े करने के साथ ही कुछ रिकॉर्ड अपने नाम किए।

    यह पहला मौका है जब किसी टीम ने इकाना स्टेडियम में 200 से अधिक रनों का स्कोर खड़ा किया है। यह LSG के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर का नया रिकॉर्ड बन गया है।

    मौजूदा संस्करण में KKR ने छठी बार 200 रन का आंकड़ा पार किया है। IPL 2023 में MI ने भी 6 बार ऐसा किया था।

    नवीन-उल-हक

    नवीन-उल-हक ने KKR के खिलाफ लिए 3 विकेट 

    LSG के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने KKR के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। यह उनके IPL करियर का चौथा और KKR के खिलाफ पहला 3 विकेट हॉल रहा।

    उन्होंने 4 ओवर में 49 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

    अपने IPL करियर में वह अब तक 15 मैचों की 14 पारियों में 21.57 की औसत और 8.39 की इकॉनमी रेट के साथ 21 विकेट चटका चुके हैं।

    गेंदबाजी

    वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने लिए 3-3 विकेट 

    KKR से वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने उम्दा गेंदबाजी की। वरुण ने अपने 3 ओवर में 30 रन देते हुए 3 विकेट लिए, जिसमें दीपक हूडा और एश्टन टर्नर के प्रमुख विकेट शामिल रहे।

    उनके अलावा हर्षित ने भी कमाल की गेंदबाजी की। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 3.1 ओवर में 24 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए।

    आंद्रे रसेल ने अपने 2 ओवर में 17 रन देते हुए 2 विकेट लिए।

    अंक तालिका

    KKR ने अंक तालिका में हासिल किया शीर्ष स्थान

    यह KKR की 11 मैचों के बाद 8वीं जीत है। श्रेयस की कप्तानी में KKR की टीम फिलहाल 16 अंको (+1.453) के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

    राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम 16 ही अंको (+0.622) के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

    LSG की यह मौजूदा सीजन में 5वीं हार है। राहुल के नेतृत्व वाली LSG फिलहाल 12 अंको (-0.371) के साथ 5वें स्थान पर खिसक गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    लखनऊ सुपर जायंट्स

    ताज़ा खबरें

    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    SRH बनाम RR: अभिषेक शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 2,500 रन, जानिए आंकड़े अभिषेक शर्मा
    SRH बनाम RR: नितीश रेड्डी ने IPL में जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: ट्रेविस हेड ने जड़ा इस संस्करण में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े ट्रेविस हेड
    SRH बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा 9वां IPL अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024

    IPL 2024: SRH ने रोमांचक मुकाबले में RR को 1 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार ने RR के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भुवनेश्वर कुमार
    MI बनाम KKR: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किसे मिलेगी मदद? जानिए पिच और मौसम रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RCB बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2024: श्रेयस अय्यर ने जड़ा इस संस्करण में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम RCB: विल जैक्स ने जड़ा अपना पहला IPL अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रजत पाटीदार ने KKR के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR ने रोमांचक मुकाबले में RCB को 1 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2024: श्रेयष अय्यर का LSG के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: केएल राहुल का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में KKR और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR बनाम LSG की ईडन गार्डन पर होगी भिड़ंत, जानिए पिच और मौसम रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025