Page Loader
IPL 2024: रिटेंशन के बाद ऐसी है LSG की टीम, जानिए किन खिलाड़ियों को किया रिलीज
LSG ने 8 खिलाड़ियों को किया रिलीज (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: रिटेंशन के बाद ऐसी है LSG की टीम, जानिए किन खिलाड़ियों को किया रिलीज

Nov 27, 2023
11:49 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अगले सीजन की नीलामी से पहले सभी टीमों ने रिटेंशन और रिलीज करने की सूची जारी कर दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कुल 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। LSG पहले ही देवदत्त पडिक्कल को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ चुकी है। आइए रिटेंशन के बाद LSG के दल पर एक नजर डालते हैं।

टीम

ऐसी है LSG की टीम

ट्रेड के जरिए आवेश खान को LSG ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को दे दिया है। रिटेन किए गए खिलाड़ी: अमित मिश्रा, आयुष बडोनी, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, कृष्णप्पा गौतम, केएल राहुल, क्रुणाल पांड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, नवीन उल हक, निकोलस पूरन, प्रेरक मांकड़, क्विंटन डिकॉक, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर और युद्धवीर चरक। रिलीज किए गए खिलाड़ी: अर्पित गुलेरिया, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, करण शर्मा, करुण नायर, मनन वोहरा, सूर्यांश शेगड़े और स्वप्निल सिंह।

आवेश

पिछले सीजन में आवेश ने किया था निराश

LSG ने आवेश को मेगा नीलामी में पूरे 10 करोड़ रुपये खर्च कर अपने साथ जोड़ा था। आवेश अपने कद के मुताबिक प्रदर्शन करने में पूरी तरह से विफल रहे थे जिससे टीम को भी काफी नुकसान हुआ था। पिछले सीजन में वह 9 मैचों में 35.28 की औसत और 9.76 की इकॉनमी रेट से केवल 8 विकेट ही ले पाए थे। 2022 सीजन में वह LSG के सबसे अधिक विकेट (18) लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

जानकारी

LSG के पर्स में बचे हैं अब 13.15 करोड़ रुपये

LSG की टीम अब 13.15 करोड़ रुपये के साथ IPL 2024 की नीलामी में उतरेगी। वह नीलामी में अधिकतम 6 खिलाड़ियों (स्लॉट) को खरीद सकते हैं, जिसमें 2 विदेशी भी शामिल है।

बदलाव

हाल ही में LSG में देखने को मिले हैं कई बड़े बदलाव 

LSG फ्रेंचाइजी में हाल के महीनों में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अगस्त, 2023 में एंडी फ्लावर ने मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था। फ्लावर LSG से नाता तोड़कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से जुड़े चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया के जस्टिन लैंगर टीम के नए कोच हैं। अब गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हाथ थाम लिया है और उनकी जगह पर राहुल द्रविड़ LSG के मेंटर के रूप में जुड़ सकते हैं।

LSG

कैसा रहा है LSG का प्रदर्शन?

2022 में अपना उद्घाटन संस्करण खेलने वाली LSG ने अच्छा प्रदर्शन किया है। LSG की टीम दोनों संस्करणों में प्ले-ऑफ तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सकी। IPL 2023 में LSG को एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 81 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उस प्ले-ऑफ मैच में LSG जीत के लिए मिले 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 101 रन पर ही ढेर हो गई थी।