Page Loader
IPL: गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को कहा अलविदा, कोलकाता नाइट राइडर्स का थामा हाथ 
गौतम गंभीर अपनी पुरानी टीम KKR में लौट गए हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को कहा अलविदा, कोलकाता नाइट राइडर्स का थामा हाथ 

Nov 22, 2023
12:26 pm

क्या है खबर?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से अपना नाता तोड़ लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर इस मामले में काफी पहले से ही मन बना चुके थे। गंभीर अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बतौर मेंटर जुड़ गए हैं। गंभीर LSG के साथ पिछले 2 IPL सीजन से बतौर मेंटर जुड़े हुए थे। उनके मार्गदर्शन में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। आइए इस बारे में और अधिक जानते हैं।

रिपोर्ट

गंभीर के मार्गदर्शन में कैसा रहा LSG का प्रदर्शन? 

गंभीर स्वभाव से भले ही आक्रामक हों, लेकिन उन्हें 'रिजल्ट ओरिएंटेड' व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। LSG ने गंभीर को दिसंबर, 2021 में टीम का मेंटर बनाया था। उनके मार्गदर्शन में टीम IPL 2022 और IPL 2023 संस्करण में क्वालीफायर तक पहुंचने में कामयाब रही थी। इस लिहाज से देखा जाए तो गंभीर का प्रदर्शन काफी अच्छा कहा जाएगा। फिलहाल इस का खुलासा नहीं हुआ है कि किस बात को लेकर गंभीर ने फ्रेंचाइजी से दूरी बनाई।

रिपोर्ट

LSG में देखने को मिले हैं कई बड़े बदलाव, एंडी फ्लावर ने भी बनाई थी दूरी 

LSG फ्रेंचाइजी में हाल के महीनों में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अगस्त, 2023 में एंडी फ्लावर ने मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था। फ्लावर LSG ने नाता तोड़कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से जुड़े चुके हैं। चर्चा थी कि उनके भी फ्रेंचाइजी के साथ कुछ मतभेद थे। उसी माह फ्रेंचाइजी ने ही पूर्व भारतीय विकेटकीपर और चयन समिति के प्रमुख रहे एमएसके प्रसाद को रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया था।

ट्विटर पोस्ट

KKR ने इस अंदाज में की गंभीर की वापसी घोषणा

जानकारी

KKR भी बदलाव के दौर में 

LSG की तरह ही KKR भी अपने दल को पुनः स्थापित करने में जुटी है। फ्रेंचाइजी के सबसे सफल कप्तान को वापस दल में शामिल करना इसी की ओर इशारा करता है। KKR ने पिछले साल ही चंद्रकांत पंडित को मुख्य कोच बनाया था।

रिपोर्ट

पिछले कुछ दिनों से शाहरुख खान के संपर्क में थे गंभीर 

ऐसा नहीं है कि गंभीर और LSG फ्रेंचाइजी के बीच सबकुछ रातों-रात बिगड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले सीजन से ही दोनों पक्षों में तालमेल बिगड़ना शुरू हो गया था। इसी का परिणाम है कि गंभीर अब फ्रेंचाइजी के साथ दूरी बना ली। दूसरी ओर गंभीर पिछले कुछ समय से लगातार शाहरुख खान के संपर्क में थे। वह हाल में उनके घर भी मिलने गए थे, वहीं से उनकी वापसी की संभावनाएं तेज हो गई थी।

बयान

गंभीर की वापसी पर क्या बोले शाहरुख?

शाहरुख ने कहा, "गंभीर हमेशा हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं। उनकी बहुत याद आती थी। गंभीर ने मेंटर के रूप में नए अवतार के साथ टीम KKR में जादू पैदा करने के लिए कभी न हार मानने वाली भावना और खेल भावना पैदा की।"

रिपोर्ट

गंभीर के IPL में कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर जबरदस्त आंकड़े 

गंभीर ने दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट लीग में 129 मैचों में कप्तानी करते हुए 71 में टीम को जीत दिलाई। उनकी कप्तानी में KKR को 2012 और 2014 में IPL चैंपियन बनी थी। महेंद्र सिंह धोनी (226 मैच, 133 जीत) और रोहित शर्मा (158 मैच, 87 जीत) के बाद गंभीर तीसरे सबसे सफल IPL कप्तान हैं। बतौर बल्लेबाज IPL करियर में गंभीर ने 154 मैचों में 31.23 की औसत और 36 अर्धशतकों के सहारे 4,217 रन बनाए थे।