NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: PBKS ने हासिल किया टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य, KKR को दी शिकस्त 
    अगली खबर
    IPL 2024: PBKS ने हासिल किया टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य, KKR को दी शिकस्त 
    फिल सॉल्ट ने बनाए 75 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: PBKS ने हासिल किया टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य, KKR को दी शिकस्त 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 26, 2024
    11:19 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 42वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 8 विकेट से हराते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।

    ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए मैच में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 261/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

    जवाब में PBKS की टीम ने जॉनी बेयरस्टो के शतक (108*) की बदौलत 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    KKR से सुनील नरेन (71) और फिल सॉल्ट (75) ने अर्धशतक लगाते हुए तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद वेंकटेश अय्यर (39) और कप्तान (28) को टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। PBKS से अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए PBKS को बेयरस्टो और प्रभसिमरन सिंह ने जोरदार शुरुआत दिलाई।

    इसके बाद बेयरस्टो ने अपना शतक लगाया और शशांक सिंह ने अर्धशतक (68*) लगाते हुए रिकॉर्ड जीत दिलाई।

    नरेन

    नरेन ने इस सीजन में लगाया अपना दूसरा अर्शशतक 

    नरेन ने सिर्फ 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 32 गेंद में 71 रन बनाकर राहुल चाहर की गेंद पर आउट हुए। उनके बल्ले से 9 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 221.88 की रही।

    नरेन ने IPL 2024 में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं और इसकी 8 पारियों में 44.62 की उम्दा औसत और 184.02 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    सॉल्ट

    सॉल्ट ने खेली जोरदार पारी 

    सॉल्ट ने पारी का तीसरा ओवर करने आए हर्षल पटेल के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने उस ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगाया। सॉल्ट को 34 रन के निजी स्कोर पर पहला जीवनदान मिला।

    छठे ओवर में विपक्षी कप्तान सैम कर्रन ने उनका कैच छोड़ा। अगले ही ओवर में कगिसो रबाडा ने उनका कैच टपका दिया।

    खराब फील्डिंग के बीच सॉल्ट ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। सॉल्ट 37 गेंदों पर 75 रन बनाकर आउट हुए।

    KKR 

    KKR ने शुरुआती 10 ओवर में बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर 

    सॉल्ट और नरेन की बदौलत KKR ने अपने शुरुआती 10 ओवरों के बाद बिना विकेट खोए 137 रन बनाए।

    यह अब शुरुआती 10 ओवर में KKR का सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने अपने पिछले स्कोर (135/1 बनाम दिल्ली कैपिटल्स) को 2 रन से पीछे छोड़ा है।

    KKR ने अपने IPL इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर ( 261/6) भी बनाया है। बता दें कि PBKS का सर्वोच्च स्कोर 272/7 रन है, जो इसी सीजन में DC के खिलाफ बनाया था।

    जानकारी

    KKR ने दूसरी बार बनाया 250+ का स्कोर 

    IPL के इतिहास में KKR ने दूसरी बार 250 रन से अधिक का स्कोर बनाया है। IPL में KKR के अलावा RCB ने 2 बार और SRH ने 3 बार 250 से अधिक रन बनाए हैं।

    प्रभसिमरन

    प्रभसिमरन सिंह ने लगाया तेज अर्धशतक

    विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन ने आक्रामक शैली में बल्लेबाजी की और महज 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    वह IPL इतिहास में PBKS की और से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। इस टीम में उनसे तेज पचासा सिर्फ केएल राहुल (14 गेंद) ने लगाया है।

    प्रभसिमरन 20 गेंदों पर 54 रन की पारी खेलकर दुर्भाग्यपूर्ण ढगं से रन आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के भी लगाए।

    बेयरस्टो

    बेयरस्टो ने लगाया शतक

    बेयरस्टो ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके IPL करियर का दूसरा शतक रहा।

    वह 48 गेंदों पर 108 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 9 छक्के भी लगाए।

    अपनी पारी के दौरान उन्होंने पहले विकेट के लिए प्रभसिमरन के साथ सिर्फ 36 गेंद में 93 रन जोड़ दिए।

    इसके बाद उन्होंने राइली रूसे के साथ 85 रन और शशांक के साथ 84 रन जोड़े।

    शशांक

    शशांक ने खेली अर्धशतकीय पारी 

    जब PBKS ने 178 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया, तब शशांक क्रीज पर आए।

    उन्होंने दबाव की परिस्थिति में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए बेयरस्टो का अच्छा साथ निभाया।

    दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 23 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 28 गेंदों पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे।

    उन्होंने अपने IPL करियर में 19 मैचों में 41.5 की औसत और 173.82 की स्ट्राइक रेट के साथ 332 रन बनाए हैं।

    लक्ष्य

    PBKS ने हासिल किया IPL इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य 

    इस मुकाबले को जीतते हुए PBKS ने IPL इतिहास में सफलतापूर्वक सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल किया है।

    PBKS ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है। बता दें कि IPL 2024 में RR ने KKR के विरुद्ध जीत के लिए मिले 224 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। उस मैच में RR के जोस बटलर ने शतक लगाया था।

    आज PBKS ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास का भी सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया है।

    जानकारी

    PBKS ने लगाए रिकॉर्ड छक्के 

    PBKS ने अपनी पारी में 24 छक्के लगाए। यह IPL में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं। इस मैच में दोनों टीमों द्वारा कुल 42 छक्के लगे। यह टी-20 क्रिकेट (पुरुष) में किसी मैच में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड बन गया है।

    अंक तालिका

    ऐसी है अंक तालिका में टीमों की स्थिति 

    PBKS ने 9 मैचों के बाद अपनी तीसरी जीत (-0.187) दर्ज की है। फिलहाल 8वें स्थान पर मौजूद PBKS ने 6 मैचों में शिकस्त झेली है।

    KKR की यह तीसरी हार है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम ने अब तक 5 मैच जीते (+0.972) हुए हैं और तालिका में फिलहाल दूसरे स्थान पर बरकरार है।

    संजू सैमसन की अगुआई वाली RR की टीम 7 जीत के साथ शीर्ष पर बनी हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा BE Rall-E की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में DC और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  टी-20 क्रिकेट
    तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के IPL में दर्ज अनोखे रिकॉर्ड्स पर एक नजर राजस्थान रॉयल्स
    सुनील नरेन के खिलाफ IPL में इन बल्लेबाजों का रहा है दबदबा, जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    रुतुराज गायकवाड़ IPL शतक जड़ने वाले CSK के पहले कप्तान बने, ये बनाए रिकॉर्ड्स चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2024

    IPL 2024: ईडन गार्डन पर होगी KKR बनाम RCB की टक्कर, जानिए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: कुलदीप यादव ने SRH के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: जैक फ्रेजर-मैक्गर्क ने बनाया इस संस्करण का सबसे तेज अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होगा PBKS बनाम GT मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2024: CSK ने KKR को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम KKR: रुतुराज गायकवाड़ ने बतौर कप्तान लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रुतुराज गायकवाड़
    गौतम गंभीर के नाम दर्ज हैं IPL के ये बड़े रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए  गौतम गंभीर
    IPL 2024: KKR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL 2024: LSG ने PBKS को हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: मयंक यादव ने डेब्यू मैच में PBKS के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम PBKS: शिखर धवन ने लगाया अपने IPL करियर का 51वां अर्धशतक, बनाया ये रिकॉर्ड शिखर धवन
    IPL 2024: GT बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025