NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / KKR बनाम PBKS: जॉनी बेयरस्टो ने IPL करियर का दूसरा शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    KKR बनाम PBKS: जॉनी बेयरस्टो ने IPL करियर का दूसरा शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े 
    जॉनी बेयरस्टो ने कमाल की पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    KKR बनाम PBKS: जॉनी बेयरस्टो ने IPL करियर का दूसरा शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 26, 2024
    11:01 pm

    क्या है खबर?

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेले गए 42वें मुकाबले में PBKS के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने धमाकेदार पारी (108*) खेली है।

    उन्होंने अपने IPL करियर का दूसरा शतक जड़ दिया है। इस खिलाड़ी ने मैच के पहले गेंद से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और बड़े-बड़े शॉट लगाए। KKR का कोई भी गेंदबाज उनके सामने अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाया।

    ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    कैसी रही बेयरस्टो की पारी?

    बेयरस्टो ने सिर्फ 45 गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 48 गेंद का सामना किया और 108* रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके और 9 छक्के निकले।

    उनकी स्ट्राइक रेट 225 की रही।

    पहले विकेट के लिए इस खिलाड़ी ने प्रभसिमरन सिंह के साथ सिर्फ 36 गेंद में 93 रन जोड़ दिए। राइली रूसे के साथ सिर्फ 39 गेंद में 85 रन जोड़े। शशांक सिंह के साथ उन्होंने 37 गेंद में 84* रन जोड़कर जीत दिला दी।

    करियर

    कैसा रहा है बेयरस्टो का IPL करियर?

    बेयरस्टो ने IPL में अब तक 46 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान वह 4 बार नाबाद रहते हुए 35.60 की औसत और 145.71 की स्ट्राइक रेट से 1,495 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    उनके बल्ले से 2 शतक के अलावा 9 अर्धशतक भी निकले हैं।

    टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी का यह चौथा शतक है। उन्होंने अब तक खेले 196 मैच में 4,777 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 27 अर्धशतक भी निकले हैं।

    पारी

    प्रभसिमरन भी छा गए 

    विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन ने आक्रामक शैली में बल्लेबाजी की और महज 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    वह IPL इतिहास में PBKS की और से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस टीम में उनसे तेज पचासा सिर्फ केएल राहुल (14 गेंद) ने लगाया है।

    प्रभसिमरन 20 गेंदों पर 54 रन की पारी खेलकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।

    टी-20

    बेयरस्टो के टी-20 करियर का चौथा शतक 

    बेयरस्टो ने IPL इतिहास का संयुक्त रूप से 7वां सबसे तेज शतक लगाया है। उनके अलावा सनथ जयसूर्या और मयंक अग्रवाल भी IPL में 45 गेंद में शतक लगा चुके हैं।

    एबी डिविलियर्स और डेविड वार्नर ने 43 गेंदों में तो वहीं, एडम गिलक्रिस्ट ने 42 गेंद में शतक लगाया था।

    ट्रेविस हेड ने इसी सीजन 39 गेंदों में शतक लगाया है। डेविड मिलर 38, यूसुफ पठान 37 और क्रिस गेल 30 गेंदों में शतक लगा चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जॉनी बेयरस्टो
    IPL 2024
    इंडियन प्रीमियर लीग
    कोलकाता नाइट राइडर्स

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप

    जॉनी बेयरस्टो

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जून महीने के लिए जॉनी बेयरस्टो ने जीता अवार्ड क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड ने पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 41 रनों से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    गोल्फ खेलते समय चोटिल होने के बाद टी-20 विश्व कप से बाहर हुए जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    जॉनी बेयरस्टो ने अपनी चोट पर दी अपडेट, इस साल रहेंगे क्रिकेट से दूर इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    IPL 2024

    राशिद खान पर IPL में ये 5 बल्लेबाज रहे हैं हावी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: ऋषभ पंत के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: ईडन गार्डन पर होगी KKR बनाम RCB की टक्कर, जानिए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: कुलदीप यादव ने SRH के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: डेविड वार्नर का GT के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: DC के खिलाफ शानदार रहा है शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    IPL में DC और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  टी-20 क्रिकेट
    तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के IPL में दर्ज अनोखे रिकॉर्ड्स पर एक नजर राजस्थान रॉयल्स

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2024: CSK बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम KKR: महीश तीक्षणा ने पूरे किए अपने 150 टी-20 विकेट, जानिए उनके आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: CSK ने KKR को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम KKR: रुतुराज गायकवाड़ ने बतौर कप्तान लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रुतुराज गायकवाड़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025