NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जोश बटलर IPL में दूसरे सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बनें, क्रिस गेल को पछाड़ा
    अगली खबर
    जोश बटलर IPL में दूसरे सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बनें, क्रिस गेल को पछाड़ा
    जोस बटलर ने खेली शतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    जोश बटलर IPL में दूसरे सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बनें, क्रिस गेल को पछाड़ा

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 16, 2024
    11:48 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 31वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा।

    यह उनके IPL करियर का 7वां और KKR के खिलाफ दूसरा शतक रहा, जिसे उन्होंने 55 गेंदों में पूरा किया।

    उनकी पारी की बदौलत RR की टीम आखिर तक मैच में बनी रही और आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर ली।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही बटलर की पारी और साझेदारी?

    224 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में आए बटलर के सामने 47 रन तक दो अहम विकेट गिर गए थे।

    उन्होंने रियान पराग (34) के साथ 50 रन और रोवमन पावेल (26) के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन की अहम साझेदारी निभाई।

    इस दौरान उन्होंने अपना शतक भी पूरा किया। वह पारी में 60 गेदों में 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 107 रन बनाकर नाबाद रहे।

    उपलब्धि

    बटलर ने शतकों के मामले में गेल को पछाड़ा

    इस शतक के साथ ही बटलर ने IPL में सर्वाधिक शतकों के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है।

    गेल ने 142 पारियों में 6 शतक जड़े थे। इस मामले में विराट कोहली (8) शीर्ष पर काबिज हैं।

    हालांकि, वह 7 शतक जड़ने वाले पहले विदेश बल्लेबाज भी हैं।

    इसी तरह बटलर ने सबसे कम पारियों में 7 शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 102 मैच की 101वीं पारी में यह कारनामा किया है।

    रिकॉर्ड

    लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक शतक बटलर के नाम 

    बटलर IPL इतिहास में लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए 3 शतक जड़ने वाले एकमात्र बल्लेबाज भी बन गए हैं।

    इसी तरह बटलर के नाम दर्ज एक खास रिकॉर्ड और मजबूत हो गया है। उनके द्वारा IPL में लगाए गए सभी 7 शतकों में उनकी टीम को जीत मिली है।

    इस मामले में क्रिस गेल (6) दूसरे, डेविड वार्नर (4) तीसरे और एबी डिविलयर्स और शुभमन गिल (3-3) चौथे नंबर पर हैं।

    करियर

    कैसा रहा है बटलर का IPL करियर?

    बटलर ने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 102 मैच में करीब 38 की औसत और 148 की स्ट्राइक रेट से 3,472 रन बना चुके हैं।

    इसमें 7 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन का रहा है।

    वह इस दौरान 12 बार नाबाद भी रहे हैं। इसके अलावा, वह लीग में अब तक 341 चौके और 159 छक्के भी जड़ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    जोस बटलर
    कोलकाता नाइट राइडर्स

    ताज़ा खबरें

    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस
    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में इन गेंदबाजों ने किया है विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट  विराट कोहली
    KKR बनाम LSG: मिचेल स्टार्क ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: केएल राहुल ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 300 छक्के, जानिए उनके आंकड़े  केएल राहुल
    IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  चेन्नई सुपरकिंग्स

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024: रोहित शर्मा का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम RR: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किसको मिलेगी मदद? जानिए पिच और मौसम रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR और RR के बीच होने वाले मैच की बदल सकती है तारीख इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RR ने MI को हराते हुए लगाई जीत की हैट्रिक, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    जोस बटलर

    IPL 2023: RR ने SRH को दिया 204 रन का लक्ष्य, बटलर-सैमसन और यशस्वी के अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR ने SRH को 72 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    RR बनाम DC: जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का 17वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में जमकर गरज रहा है जोस बटलर का बल्ला, आंकड़े बता रहे उनकी उपलब्धि इंडियन प्रीमियर लीग

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL में 1,500 छक्के जड़ने वाली दूसरी टीम बनी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: आंद्रे रसेल 100 विकेट और 2,000 रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR ने RCB को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम KKR: वेंकटेश अय्यर ने जड़ा IPL का 8वां अर्धशतक, 1,000 रन भी पूरे किए इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025