Page Loader
IPL 2024: सुनील नरेन ने RCB के खिलाफ किया है ऑलराउंड प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े
सुनील नरेन RCB के खिलाफ कर सकते हैं बेहतरीन प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: सुनील नरेन ने RCB के खिलाफ किया है ऑलराउंड प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े

Apr 20, 2024
04:25 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 36वें मुकाबले में रविवार (21 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मुकाबला KKR के घरेलू मैदान ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में KKR की टीम अपने प्रमुख ऑलराउंडर सुनील नरेन से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। वह इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। आइए नरेन के IPL में RCB के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

नरेन का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 

नरेन ने RCB के खिलाफ ऑलराउंडर के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक खेले 20 मैच की 11 पारियों में 31 की औसत और 195.10 की स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 54 के उच्चतम स्कोर के साथ 2 अर्धशतक जड़े हैं। इसी तरह उन्होंने 20 पारियों में 20.88 की औसत और 6.59 की इकॉनमी से 24 विकेट भी चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/20 विकेट का रहा है।

आंकड़े

RCB के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ नरेन का प्रदर्शन?

नरेन ने RCB के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली का 16 IPL मुकाबले में सामना किया है, जिसमें उन्हें 4 बार आउट किया है। कोहली ने उनके खिलाफ 118 गेंदों में 127 रन बनाए हैं। फाफ डु प्लेसिस के खिलाफ उन्होंने 9 पारी में 46 गेंदों में 37 रन खर्च किए हैं और 1 बार आउट किया है। दिनेश कार्तिक के खिलाफ उन्होंने 9 पारियों में 41 गेंदों में 51 रन दिए हैं और 1 बार उनका शिकार किया है।

करियर

कैसा रहा है नरेन का IPL करियर?

नरेन ने अप्रैल 2012 में RCB के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह शुरुआत से KKR के लिए खेले हैं। वह अब तक 168 मैच की 167 पारियों में 25.69 की औसत और 6.74 की इकॉनमी से 170 विकेट चटका चुके हैं। इसमें 8 बार 4 विकेट और 1 बार 5 विकेट हॉल शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 का रहा है। उन्होंने 102 पारियों में 164.84 की स्ट्राइक रेट से 1,322 रन भी बनाए हैं।