Page Loader
IPL 2024: कगिसो रबाडा का GT के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
गुजराट टाइटंस के खिलाफ शानदार रहा है कगिसो रबाडा का प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: कगिसो रबाडा का GT के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े

Apr 20, 2024
05:32 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 37वें मुकाबले में रविवार (21 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। यह मुकाबला PBKS के घरेलू मैदान महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में PBKS की टीम को अपने प्रमुख गेंदबाज कगिसो रबाडा से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उनका GT के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है। आइए रबाडा के IPL में GT के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

रबाडा का GT के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?

रबाडा का IPL में लगभग सभी टीमों के खिलाफ प्रदर्शन सराहनीय रहा है, लेकिन GT के खिलाफ उन्होंने काफी उम्दा प्रदर्शन किया है। ऐसे में वह अपना प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक केवल 4 ही मुकाबले खेलें हैं, जिसमें 16.44 की औसत और 9.25 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 1 बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/33 का रहा है।

आंकड़े

GT के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ रबाडा का प्रदर्शन?

रबाडा ने GT के प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल का 9 IPL मुकाबले में सामना किया है, जिसमें उन्हें 2 बार अपना शिकार बनाया है। गिल उनके खिलाफ 52 गेंदों में 69 रन बनाने में सफल रहे हैं। साई सुदर्शन के खिलाफ उन्होंने 4 पारी में 16 गेंदों में 25 रन खर्च किए हैं, लेकिन उन्हें आउट नहीं कर पाए। डेविड मिलर के खिलाफ उन्होंने 4 पारियों में 15 गेंदों में 18 रन दिए हैं, लेकिन आउट नहीं कर पाए हैं।

करियर

रबाडा के IPL करियर पर एक नजर

रबाडा ने IPL में 76 मुकाबले खेले हैं, जिसमें लगभग 21 की औसत के साथ 116 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने लगभग 8.41 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। वह 6 बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं। पिछला सीजन उनके लिए खराब रहा था। IPL 2023 में उन्होंने 33.14 की औसत के साथ 6 मैचों में 7 विकेट लिए थे। रबाडा ने IPL में अपना डेब्यू 22 अप्रैल, 2017 को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ किया था।