IPL 2024: अर्शदीप सिंह का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 69वें मुकाबले में रविवार (19 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।
यह मुकाबला SRH के घरेलू मैदान हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मैच में PBKS के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूती प्रदान करना चाहेंगे, जबकि SRH की नजर उन्हें बेअसर करने पर होगी।
आइए अर्शदीप के IPL में SRH के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
गेंदबाजी
SRH के खिलाफ कैसा रहा है अर्शदीप का प्रदर्शन?
अर्शदीप ने IPL में SRH के खिलाफ 9 मैच खेले हैं और उनमें शानदार प्रदर्शन किया है।
वह इस टीम के खिलाफ 34.3 ओवर में 21.42 की औसत और 7.45 की इकॉनमी से 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/29 विकेट का रहा है।
बल्लेबाजी में वह 3 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 1 ही रन भी बना पाए हैं। इसी तरह वह फील्डिंग करते हुए 3 कैच भी ले चुके हैं।
आंकड़े
SRH के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ अर्शदीप का प्रदर्शन?
अर्शदीप ने SRH के बल्लेबाज ट्रेविस हेड का 1 IPL मुकाबले में सामना किया है और उन्हें आउट करने में सफल रहें हैं।
हेड उनके खिलाफ 3 गेंदों में केवल 1 रन बना पाए हैं।
अभिषेक शर्मा के खिलाफ उन्होंने 5 पारी में 23 गेंदों में 34 रन खर्च किए हैं और 1 बार भी आउट नहीं किया है।
एडेन मार्करम के खिलाफ उन्होंने 3 पारियों में 10 गेंदों में 11 रन लुटाएं हैं और 1 बार आउट किया है।
करियर
कैसा रहा है अर्शदीप का IPL करियर?
अर्शदीप ने साल 2019 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपना IPL करियर शुरू किया था।
वह अब तक 64 मैचों में 27.23 की औसत और 9.02 की इकॉनमी से 74 विकेट चटका चुके हैं।
इसमें 8 बार 3 विकेट, 3 बार 4 विकेट और 1 बार 5 विकेट हॉल शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/32 विकेट का रहा है।
इसी तरह वह बल्लेबाजी में अब तक 12 पारियों में केवल 29 रन ही बनाने में सफल रहे हैं।