Page Loader
IPL 2024 नीलामी: मनीष पांडे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा
मनीष पांडे का पिछला सीजन नहीं रहा था खास (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024 नीलामी: मनीष पांडे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा

Dec 19, 2023
09:03 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए मंगलवार को दुबई में हुई नीलामी में भारतीय क्रिकेट टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे को नया ठिकाना मिल गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस भी 50 लाख रुपये ही था। नीलामी से पहले उन्हें दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रिलीज कर दिया था। पिछले सीजन DC ने उन्हें 2.40 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

प्रदर्शन

IPL में मनीष का ऐसा रहा है प्रदर्शन

IPL में मनीष के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 170 मुकाबलों की 158 पारियों में 3,808 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 29.07 की और स्ट्राइक रेट 120.97 की रही है। लीग में अब तक वह 22 अर्धशतक और 1 शतक लगा चुके हैं। IPL में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 114 रन है। पिछले सीजन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने IPL 2023 की 9 पारियों में 160 रन बनाए थे।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय और टी-20 में प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में मनीष के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 39 मुकाबलों की 33 पारियों में 44.31 की औसत और 126.15 की स्ट्राइक रेट से 709 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 79* रन है। 302 टी-20 मुकाबलों में मनीष ने 6,849 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 31.56 की और स्ट्राइक रेट 123.18 की रही है। टी-20 में उन्होंने 39 अर्धशतक और 3 शतक जड़े हैं।