NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL फाइनल में शतक लगा चुके रिद्धिमान साहा खिताबी मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन?
    IPL फाइनल में शतक लगा चुके रिद्धिमान साहा खिताबी मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन?
    1/5
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    IPL फाइनल में शतक लगा चुके रिद्धिमान साहा खिताबी मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन?

    लेखन आदर्श कुमार
    May 27, 2023
    04:57 pm
    IPL फाइनल में शतक लगा चुके रिद्धिमान साहा खिताबी मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन?
    रिद्धिमान साहा IPL के अनुभवी बल्लेबाज हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। इस मुकाबले में GT के सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वह फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए शतक भी लगा चुके हैं। इस सीजन भी उन्होंने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है। आइए उनके आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

    2/5

    इस सीजन कैसा रहा है साहा का प्रदर्शन?

    इस सीजन साहा ने 16 मुकाबले खेले हैं और 21.13 की औसत और 127.82 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए हैं। उन्होंने 248 गेंदों का सामना किया है और वह 1 बार नॉटआउट भी रहे हैं। शुभमन गिल के साथ वह इस सीजन कई मुकाबलों में टीम को अच्छी शुरुआत दिला चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81 रन है। उन्होंने 42 चौके और 7 छक्के लगाए हैं। साहा ने 9 कैच लपके हैं और 2 स्टंप आउट किए हैं।

    3/5

    फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है साहा का प्रदर्शन?

    2011 से 2022 तक साहा ने IPL में 3 फाइनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 120.00 की शानदार औसत से 120 रन बनाए हैं। वह 1 बार नॉटआउट भी रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 193.54 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 115 रन रहा है। उन्होंने IPL के फाइनल में 11 चौके और 8 छक्के लगाए हैं और फाइनल मुकाबलों में 62 गेंदों का सामना किया है। एक बार फिर CSK के खिलाफ वह बड़ी पारी खेल सकते हैं।

    4/5

    कैसा रहा है साहा का IPL करियर?

    IPL में साहा ने 160 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 24.72 की औसत और 127.87 की स्ट्राइक रेट से 2,744 रन बनाए हैं। वह 24 बार नॉटआउट रहे हैं। उन्होंने 2,146 गेंदों का सामना किया है। साहा ने 1 शतक और 12 अर्धशतक जमाए हैं। उनके बल्ले से 273 चौके और 83 छक्के निकले हैं। साहा ने 88 कैच और 24 स्टंप आउट किए हैं। पिछले सीजन उन्होंने 11 मैचों में 31.70 की औसत से 314 रन बनाए थे।

    5/5

    इस सीजन कैसा रहा है GT का सफर?

    IPL 2023 के लीग मैचों में GT ने 14 मैच खेले और उन्हें 10 मैच में जीत मिली, जबकि सिर्फ 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम को पहले क्वालीफायर में CSK से हार मिली थी। इसके बाद क्वालीफायर-2 में उनका सामना MI से हुआ। टीम ने यह मैच 62 रन से जीता और फाइनल में जगह बनाई। पिछले सीजन में भी GT टीम ही चैंपियन बनी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रिद्धिमान साहा
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार
    गुजरात टाइटंस

    रिद्धिमान साहा

    GT बनाम LSG: रिद्धिमान साहा ने 20 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी: गुजरात ने चंडीगढ़ को पारी और 87 रनों से हराया, जानिए अन्य रोचक परिणाम रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: रिद्धिमान साहा ने लगाया 14वां फर्स्ट-क्लास शतक, त्रिपुरा के लिए पहला रणजी ट्रॉफी
    घरेलू क्रिकेट में त्रिपुरा से खेलेंगे रिद्धिमान साहा, 15 साल बाद छोड़ा बंगाल का साथ क्रिकेट समाचार

    IPL 2023

    IPL 2023 के फाइनल के बाद वनडे विश्वकप के स्थानों पर फैसला करेगा BCCI- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL प्लेऑफ में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं शुभमन गिल, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मोहम्मद शमी का चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  मोहम्मद शमी
    IPL 2023 फाइलन: GT के लिए परेशानी बन सकती है गायकवाड़-कॉनवे की जोड़ी, जानिए आंकड़े  रुतुराज गायकवाड़

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल की स्ट्राइक रेट रही सबसे ज्यादा, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: सबसे कम ओवर में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने शुभमन गिल, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT ने रचा इतिहास, पहले 2 साल में 2 बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI क्वालीफायर-2 में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा  मुंबई इंडियंस

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: CSK और MI के बाद लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL प्लेऑफ के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों के बारे में जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: हार्दिक पांड्या का खिताबी मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    IPL 2023 फाइनल: GT और MI के इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी आपसी जंग  चेन्नई सुपरकिंग्स
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023