NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: रिकॉर्ड 10वीं बार खिताबी मुकाबला खेलेगी CSK, जानिए क्या है उसकी सफलता का राज  
    IPL 2023: रिकॉर्ड 10वीं बार खिताबी मुकाबला खेलेगी CSK, जानिए क्या है उसकी सफलता का राज  
    खेलकूद

    IPL 2023: रिकॉर्ड 10वीं बार खिताबी मुकाबला खेलेगी CSK, जानिए क्या है उसकी सफलता का राज  

    लेखन मनोज शर्मा
    May 27, 2023 | 08:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: रिकॉर्ड 10वीं बार खिताबी मुकाबला खेलेगी CSK, जानिए क्या है उसकी सफलता का राज  
    IPL 2023 के फाइनल मुकाबले में CSK का सामना GT से होगा (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इस टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सफलता के ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं जहां तक पहुंच पाना हर किसी के लिए बस की बात नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली CSK रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंच चुकी है। इसमें रविवार को उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। आइए उन मजबूत पहलुओं पर प्रकाश डालते हैं जिनके बलबूते CSK फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही।

    टीम की सफलता पर क्या कहते हैं धोनी? 

    हाल ही में CSK की सफलता को लेकर धोनी से सवाल किया गया था। तब उन्होंने कहा था, "हम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनने की कोशिश करते हैं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ स्लॉट देते हैं जहां उनके प्रदर्शन की सबसे अधिक संभावना होती है।" धोनी ने आगे कहा, "हम खिलाड़ियों को उन क्षेत्रों में तैयार करते हैं जहां वे मजबूत नहीं हैं। टीम मैनेजमेंट ने हमेशा हमारा साथ दिया है, लेकिन खिलाड़ी हमेशा महत्वपूर्ण होते हैं।"

    कम से कम बदलाव करने की नीति से मिले अपेक्षित परिणाम 

    CSK उन चुनिंदा फ्रेंचाइजियों में से एक है जो टीम में कम से कम बदलाव करना पसंद करती है। इस निर्णय के पीछे टीम मैनेजमेंट की गहरी सोच है। उनका मानना है कि किसी भी खिलाड़ी के लिए दिन अच्छा या बुरा हो सकता है। ऐसे में अगर 1 या 2 खराब मैच के बाद खिलाड़ी को बाहर कर दिया जाएगा तो इससे उससे मनोबल पर असर पड़ेगा। इससे वह अपना स्वभाविक खेल नहीं खेल पाएगा।

    CSK ने काफी पहले शुरू कर दी थी IPL 2023 की तैयारी 

    हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रुतुराज गायकवाड़ ने बताया था कि CSK काफी पहले से टूर्नामेंट की तैयारी में जुट जाती है। गायकवाड़ के साथ कई युवा खिलाड़ी काफी पहले प्रैक्टिस कैंप का हिस्सा बन गए थे। इसके चलते खिलाड़ियों को आपसी तालमेल बिठाने और एक-दूसरे को समझने के लिए उचित समय मिला। वक्त रहते खिलाड़ियों ने अपनी कमजोरियों पर काम करना शुरू कर दिया था। खिलाड़ियों को उनकी भूमिका भी पहले ही स्पष्ट कर दी गई थी।

    खिलाड़ियों पर भरोसा और उपलब्धता है CSK का पहला मानक 

    CSK फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा जताती है। खिलाड़ी जब फॉर्म से जूझ रहा हो तो फ्रेंचाइजी लगातार उसका मनोबल बढ़ाने का काम करती है। खुद कप्तान धोनी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत संवाद करते हैं और उनकी समस्याओं और शंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी जब नीलामी में उतरती है तो इस बात का विशेष ध्यान रखती है कि खिलाड़ी पूरे सीजन उनके लिए खेल पाएगा या नहीं।

    सीनियर्स पर अधिक भरोसा भी है अहम पहलू 

    आपने अक्सर देखा होगा कि CSK टीम में कई ऐसे खिलाड़ी देखने को मिल जाएंगे जिनकी उम्र अधिक होगी। मैनेजमेंट टीम की जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को चुनती है और उनसे सर्वश्रेष्ठ निकलवाती है। इस सीजन की बात करें तो अजिंक्य रहाणे इसके सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। क्रिकेट के जानकार रहाणे के नए अवतार को 2.0 की संज्ञा दे रहे हैं। ये केवल इस सीजन की बात नहीं है हर सीजन में टीम में ऐसे चेहरे दिखाई देते हैं।

    IPL 2023 में कैसा रहा है CSK का सफरनामा? 

    IPL 2023 में CSK ने लीग दौर में टीम ने 14 में से 8 मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। 1 इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा। 17 अंकों और +0.652 की NRR के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रहते हुए टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। पहले क्वालीफायर में CSK ने GT को 15 रन से हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल का टिकट कटाया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
    महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2023
    गुजरात टाइटंस

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: राशिद खान का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े IPL 2023
    IPL 2023 फाइनल: GT के खिलाफ करियर का 250वां मुकाबला खेलेंगे धोनी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: CSK को खिताबी मुकाबले में शिवम दुबे से होगी उम्मीदें, जानिए उनके आंकड़े  शिवम दुबे
    IPL 2023: मोहम्मद शमी का चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  मोहम्मद शमी

    इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग

    केरल: हिंदू विरोधी नारे लगाने पर मुस्लिम लीग के 300 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज केरल

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL 2023 फाइनल: GT और MI के इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी आपसी जंग  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL के फाइनल मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां  चेन्नई सुपरकिंग्स
    CSK के प्रमुख खिलाड़ियों का IPL फाइनल में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: मोहित शर्मा ने GT की ओर से की शानदार वापसी, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: उमरान मलिक ने की सबसे खराब इकॉनमी से गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2018 के बाद से कुछ खास नहीं रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL फाइनल में शतक लगा चुके रिद्धिमान साहा खिताबी मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन? रिद्धिमान साहा

    IPL 2023

    IPL 2023 के फाइनल के बाद वनडे विश्वकप के स्थानों पर फैसला करेगा BCCI- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL प्लेऑफ में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं शुभमन गिल, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइलन: GT के लिए परेशानी बन सकती है गायकवाड़-कॉनवे की जोड़ी, जानिए आंकड़े  रुतुराज गायकवाड़
    IPL: सबसे कम ओवर में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने शुभमन गिल, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    GT ने रचा इतिहास, पहले 2 साल में 2 बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK और MI के बाद लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL प्लेऑफ के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों के बारे में जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: हार्दिक पांड्या का खिताबी मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023