फिल्म 'सूबेदार' का ट्रेलर जारी, अभिषेक बच्चन ने अनिल कपूर के लिए कही ये बात
क्या है खबर?
अनिल कपूर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिर से तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 'सूबेदार' का ट्रेलर जारी हो गया है जिसमें अभिनेता पूर्व सेना अधिकारी अर्जुन मौर्य के किरदार में हैं। सुरेश त्रिवेनी द्वारा निर्देशित फिल्म में मोना सिंह को पहली बार खलनायिका 'बबली दीदी' के किरदार में देखा जाएगा। वहीं राधिका मदान ने अर्जुन की बेटी श्यामा का किरदार निभाया है जो दमदार वापसी कर रही हैं। ट्रेलर पर अभिषेक बच्चन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ट्रेलर
'सूबेदार' देखने के लिए बेताब हैं अभिषेक बच्चन, ट्रेलर पर दी प्रतिक्रिया
अभिषेक ने एक अंग्रेजी मुहावरे के साथ 'सूबेदार' के ट्रेलर की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'टू कूल फॉर स्कूल!!! शुभकामनाएं! अनिल कपूर और निर्माता विक्रम मल्होत्रा देखने का बेसब्री से इंतजार है। 5 मार्च को।' ट्रेलर से संकेत मिलता है कि कहानी पिता-बेटी के तनावपूर्ण रिश्ते और उनके आसपास के दुश्मनों पर आधारित होगी। फैसल मलिक, सौरभ शुक्ला और खुशबू सुंदर भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म 5 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम के लिए तैयार है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Too cool for school!!! All the best @AnilKapoor and @vikramix can’t wait to watch. 5th March on @PrimeVideoIN https://t.co/j1rWQ67y5r
— Abhishek 𝐁𝐚𝐜𝐡𝐜𝐡𝐚𝐧 (@juniorbachchan) February 24, 2026