NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI बनाम PBKS: सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 6,000 टी-20 रन 
    MI बनाम PBKS: सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 6,000 टी-20 रन 
    खेलकूद

    MI बनाम PBKS: सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 6,000 टी-20 रन 

    लेखन अंकित पसबोला
    April 23, 2023 | 12:12 am 1 मिनट में पढ़ें
    MI बनाम PBKS: सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 6,000 टी-20 रन 
    सूर्यकुमार यादव ने खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: ट्विटर/@mipaltan)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 31वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अर्धशतक (57) लगाया है। इस बीच उन्होंने अपने टी-20 करियर में 6,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सूर्यकुमार के अर्धशतक के बावजूद MI को 13 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी है। सूर्यकुमार की पारी और उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    शानदार रही सूर्यकुमार की पारी 

    विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जब 84 के स्कोर पर MI ने अपना दूसरा विकेट खोया, तब सूर्यकुमार बल्लेबाजी के लिए आए। वह आज अच्छी लय में नजर आए और उन्होंने आवश्यक रन गति को ध्यान में रखते हुए तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 23 गेंदों में अपने IPL करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया। वह 26 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया।

    सूर्यकुमार ने टी-20 करियर में पूरे किए अपने 6,000 रन 

    सूर्यकुमार ने 2010 में अपना पहला टी-20 मैच खेला था। एक दशक से लम्बे टी-20 करियर में उन्होंने 226 पारियों में लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 6,021 रन हो गए हैं। सूर्यकुमार ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में ये आंकड़ा छूने के लिए 4,017 गेंदों का सहारा लिया। वह सबसे कम गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारतीय बने हैं। वह टी-20 क्रिकेट में यह आंकड़ा छूने वाले विश्व के 60वें बल्लेबाज बन गए हैं।

    रोचक मुकाबले में हारी MI 

    वानखेड़े स्टेडियम में PBKS ने पहले खेलते हुए सैम कर्रन के अर्धशतक (55) की मदद से 214/8 का स्कोर बनाया। उनके अलावा हरप्रीत भाटिया ने 47 रनों का योगदान दिया। जवाब में MI की टीम सूर्यकुमार (57) और कैमरून ग्रीन (67) की पारियों के बावजूद 201/6 का स्कोर ही बना सकी। PBKS को 13 रन से जीत मिली है और वह अंक तालिका में पांचवे स्थान पर पहुंच गई है। MI खिसककर सातवें स्थन पर पहुंच गई है।

    शानदार रहा है सूर्यकुमार का IPL करियर 

    32 वर्षीय सूर्यकुमार ने IPL में अब तक 129 मैच की 113 पारियों में 29.75 की औसत और 137.94 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,767 रन बनाए हैं। लीग में उनके नाम 296 चौके और 91 छक्के दर्ज हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार का इस लीग में उच्चतम स्कोर 87 रन रहा है। उन्होंने अब तक 2,006 गेंद का सामना किया है। उन्होंने अपना पहला मैच अप्रैल, 2006 में पूणे वॉरियर्स के खिलाफ खेला था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    सूर्यकुमार यादव
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2023

    सूर्यकुमार यादव

    इन शानदार आंकड़ों के कारण हरमनप्रीत कौर और सूर्यकुमार यादव को विजडन ने दिया सम्मान  हरमनप्रीत कौर
    WTC फाइनल: खराब फॉर्म के चलते सूर्यकुमार यादव का टेस्ट टीम के लिए दावा हुआ कमजोर  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL 2023: दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर छाया 'शून्य' का साया  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन  मुंबई इंडियंस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: PBKS ने MI को हराकर दर्ज की चौथी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  मुंबई इंडियंस
    MI बनाम PBKS: कैमरून ग्रीन ने IPL करियर में जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े कैमरून ग्रीन
    MI बनाम PBKS: सैम कर्रन ने IPL करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023:PBKS ने MI को दिया 215 का लक्ष्य, सैम कर्रन ने खेली उम्दा पारी   पंजाब किंग्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: PBKS के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन   इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने SRH को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023

    क्रिकेट समाचार

    LSG बनाम GT: हार्दिक पांड्या ने इस सीजन में लगाया पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    IPL 2023: GT ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: LSG बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    GT बनाम LSG: केएल राहुल का बड़ा कारनामा, सबसे तेज 7,000 टी-20 रन वाले भारतीय बने  केएल राहुल
    IPL 2023: GT ने LSG को हराकर दर्ज की चौथी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  गुजरात जायंट्स
    IPL 2023: GT ने LSG को दिया 136 का लक्ष्य, हार्दिक पांड्या ने खेली जुझारू पारी  गुजरात जायंट्स
    IPL 2023:  KKR बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023