Page Loader
SRH बनाम PBKS: राहुल त्रिपाठी ने जड़ा IPL करियर का 11वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
राहुल त्रिपाठी ने 35 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

SRH बनाम PBKS: राहुल त्रिपाठी ने जड़ा IPL करियर का 11वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 09, 2023
11:19 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके IPL करियर का 11वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने महज 35 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी ने टीम को जीत के मिले 144 रन के लक्ष्य को और भी आसान बना दिया। आइए उनकी पारी और आंकड़ो पर नजर डालते हैं।

रिपोर्ट

कैसी रही राहुल की पारी? 

144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी SRH को सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रुक (13) और मयंक अग्रवाल (21) ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों ने 3.5 ओवर में 27 रन जोड़ दिए। इसी स्कोर पर ब्रुक के आउट होने के बाद आए राहुल ने एक छोर संभाले रखा और अपना अर्धशतक पूरा। उन्होंने अपनी पारी में 48 गेंदों का सामना करते हुए 74* रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के भी जड़े।

रिपोर्ट

कैसा रहा है राहुल का IPL करियर? 

राहुल का अब तक IPL करियर काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 79 मैच की 77 पारियों में 28.88 की औसत और 139.33 की स्ट्राइक रेट से 1,906 से अधिक रन बना लिए हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में 11 अर्धशतक भी जड़े हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रन रहा है। राहुल ने IPL में 1,320 गेंदों का सामना किया है। उन्होंने अपना पहला IPL मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 अप्रैल, 2017 को खेला था।