NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: शुभमन गिल ने IPL करियर का पहला शतक लगाया
    अगली खबर
    IPL 2023: शुभमन गिल ने IPL करियर का पहला शतक लगाया
    शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: शुभमन गिल ने IPL करियर का पहला शतक लगाया

    लेखन आदर्श कुमार
    May 15, 2023
    09:11 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 62वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने IPL करियर का पहला शतक जड़ दिया है।

    शुभमन मौजूदा सीजन में कमाल के फॉर्म में हैं। वह 4 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    शुभमन ने अपने जोड़ीदार रिद्धिमान साहा के जल्दी आउट होने के बाद GT की पारी को संभाला। आइए उनकी पारी और IPL के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही शुभमन की पारी 

    साहा पहले ओवर में ही आउट हो गए। इसके बाद शुभमन और साई सुदर्शन ने पारी संभाला।

    शुभमन ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद 56 गेंदों में अपना शतक जमा दिया। शुभमन 58 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुए।

    उन्होंने सुदर्शन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 84 गेंद में 147 रन की साझेदारी निभाई। शुभमन ने इस दौरान 13 चौके और 1 छक्का लगाया। उनकी स्ट्राइक रेट 174.14 की रही।

    करियर

    शुभमन गिल GT के लिए पूरे किए 1,000 रन 

    शुभमन ने अपनी इस पारी के दौरान एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

    वह GT के लिए IPL में 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने 42 से ज्यादा की औसत और लगभग 140 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं।

    दूसरे स्थान पर टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। उन्होंने 27 मैचों में 776 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन नाबाद रहा है।

    IPL

    शानदार चल रहा है गिल का IPL करियर

    शुभमन ने 2018 में पहली बार IPL में शिरकत की थी। उन्होंने अब तक 87 मैच खेल हैं, जिसकी 84 पारियों में उन्होंने 34.87 की औसत और 129.57 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,476 रन बनाए हैं।

    वह IPL में 250 चौके और 61 से छक्के लगा चुके हैं। मैच से पहले उनका उच्चतम स्कोर 96 रन का था।

    शुभमन GT से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम का हिस्सा थे।

    आंकड़े

    शुभमन ने ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम 

    शुभमन ने GT के लिए पहला शतक और अर्धशतक दोनों लगाए हैं।

    वह GT के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने IPL में शतक लगाया है।

    मैच में उनके और सुदर्शन के बीच हुई 147 रन की साझेदारी किसी भी विकेट के लिए GT की सबसे बड़ी साझेदारी है।

    इस सीजन शुभमन ने 13 मैच में 576 रन बनाए हैं। उन्होंने 146.19 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह दूसरे स्थान पर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    शुभमन गिल
    क्रिकेट समाचार
    गुजरात जायंट्स

    ताज़ा खबरें

    ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने भारतीय मूल के व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर ऑस्ट्रेलिया
    दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री 2' से किया किनारा, निर्देशक अनीस बज्मी ने की पुष्टि दिलजीत दोसांझ
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद, क्या टैरिफ की समस्या हल होगी? अमेरिका
    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत  मानसून

    IPL 2023

    IPL 2023: MI ने GT को 27 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम GT: आकाश मधवाल ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम GT: राशिद खान ने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  राशिद खान
    IPL 2023: SRH बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    शुभमन गिल

    रोहित और गिल के नाम हुआ न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड रोहित शर्मा
    मोहम्मद सिराज ICC वनडे रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े मोहम्मद सिराज
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    पृथ्वी शॉ बनाम शुभमन गिल: टी-20 क्रिकेट में दोनों के आंकड़ों की तुलना  पृथ्वी शॉ

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: पिछली 5 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं रोहित शर्मा  रोहित शर्मा
    IPL 2023: SRH को LSG के खिलाफ पहली जीत की तलाश, जानें ड्रीम इलेवन और प्रीव्यू इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: शिखर धवन का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े शिखर धवन

    गुजरात जायंट्स

    WPL 2023: गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 11 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: चोटिल बेथ मूनी की जगह लौरा वोल्वार्ड्ट गुजरात की टीम में शामिल  विमेंस प्रीमियर लीग
    विमेंस प्रीमियर लीग: एश्ले गार्डनर बनीं गुजरात जॉयंट्स की उप-कप्तान, भारतीय खिलाड़ी को मिली कप्तानी विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025