Page Loader
KKR बनाम CSK: शिवम दूबे ने 20 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
शिवम दूबे ने 20 गेंदों में लगाया अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

KKR बनाम CSK: शिवम दूबे ने 20 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े 

Apr 23, 2023
10:17 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के शिवम दूबे ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है। यह मौजूदा सीजन में उनके बल्ले से निकलने वाला दूसरा और IPL करियर का पांचवां अर्धशतक है। उनकी पारी के सहयोग से CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 235/4 का विशाल स्कोर बनाया है। दूबे की पारी और उनके IPL करियर पर नजर डालते हैं।

पारी 

ऐसी रही दूबे की पारी 

जब CSK ने 109 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया था, तब दूबे बल्लेबाजी के लिए आए। क्रीज पर आते ही उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू किया और महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक लगाया। उन्होंने 21 गेंदों में 2 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली। उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 85 रन की साझेदारी की।

IPL करियर 

कैसा रहा है दूबे का IPL करियर?

दूबे ने 2019 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक लीग में 42 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 25 की औसत और 137.76 की स्ट्राइक रेट से 872 रन बना लिए हैं। इस बीच 95* उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। अब तक 5 अर्धशतक लगाने वाले दूबे 54 चौके और 53 छक्के भी लगा चुके हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 9.76 की इकॉनमी रेट से 4 विकेट हासिल किए हुए हैं।

लेखा-जोखा 

CSK ने खड़ा किया विशाल स्कोर 

IPL 2023 के 33वें मैच में CSK ने KKR के खिलाफ खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 235 का स्कोर बनाया है। ईडन गार्डन में खेले जा रहे मैच में CSK से रहाणे ने सर्वाधिक रन (71*) बनाए हैं। उनके अलावा डेवोन कॉनवे (56) और दूबे (50) ने भी अर्धशतक लगाए हैं। KKR के गेंदबाज आज महंगे साबित हुए हैं। कुलवंत खेजरोलिया ने 44 रन देकर 2 विकेट लिए।