Page Loader
KKR बनाम PBKS: शिखर धवन IPL में 50 अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बने
शिखर धवन ने IPL करियर का 50वां अर्धशतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

KKR बनाम PBKS: शिखर धवन IPL में 50 अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बने

May 08, 2023
09:53 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 53वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिखर धवन ने 41 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह IPL के इतिहास में 50 अर्धशतक बनाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सिर्फ विराट कोहली IPL में 50 अर्धशतक लगा चुके हैं। डेविड वार्नर (59) ने IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाए हैं। आइए धवन के आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

पारी

कैसी रही धवन की पारी?

KKR के खिलाफ मैच में धवन ने 47 गेंद का सामना किया और 121.28 की स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाए। टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, लेकिन उन्होंने एक छोड़ संभाले रखा। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 1 शानदार छक्का लगाया। धवन ने पारी में सबसे शानदार साझेदारी जितेश शर्मा के साथ निभाई। दोनों के बीच 42 गेंद में 53 रन की साझेदारी हुई। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन के साथ 13 गेंद में 24 रन जोड़े।

करियर

शानदार रहा है धवन का IPL करियर

धवन ने IPL में 214 मुकाबले खेले हैं और 35.63 की औसत से 6,592 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 127.14 की रही है। उन्होंने 2 शतक के साथ 50 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में 748 चौके और 146 छक्के जमाए हैं। धवन ने 6,592 गेंदों का सामना किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106 रन रहा है। वह IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

पारी

कैसी रही पंजाब किंग्स की पारी?

पहले बल्लेबाजी करते हुए PBKS की शुरुआत खराब रही और 21 के स्कोर पर पहला झटका लगा। प्रभसिमरन सिंह 12 रन बनाकर आउट हुए। अगले बल्लेबाज भानुका राजपक्षे (0) और लिविंगस्टोन (15) ने भी निराश किया और PBKS को 53 के स्कोर तक 3 झटके लग गए थे। धवन और जितेश ने पारी को संभाला और आखिरी ओवरों में शाहरुख खान और हरप्रीत बरार ने तेजी से रन बनाकर टीम का स्कोर 179 तक पहुंचाया।