Page Loader
MI बनाम PBKS: सैम कर्रन ने IPL करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
सैम कर्रन ने मैच में शानदार पारी खेली (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

MI बनाम PBKS: सैम कर्रन ने IPL करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 22, 2023
09:41 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले जा रहे 31वें मैच में PBKS के कप्तान सैम कर्रन ने धमाकेदार पारी खेली है। उन्होंने अपने IPL करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया है। उन्होंने सिर्फ 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। कर्रन ने पहला IPL मैच साल 2019 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेला था। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

कैसी रही कर्रन की पारी? 

कर्रन मैच में पहली गेंद से ही आक्रमक लग रहे थे। उन्होंने हरप्रीत सिंह के साथ मिलकर MI के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों के बीच 50 गेंदों में 92 रन की साझेदारी हुई। कर्रन ने 29 गेंद का सामना किया और 55 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 189.66 की रही। MI का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को कर्रन ने गलत साबित किया।

करियर

कैसा रहा है कर्रन का IPL करियर? 

कर्नर ने अब तक 39 IPL मैच खेले हैं और 23.95 की औसत और 146.04 की स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 3 अर्धशतक जमाए हैं। उनके बल्ले से 41 चौके और 26 छक्के निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 55 रन है। गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 39 मुकाबलों में 31.73 की औसत से 37 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 9.10 की रही है।

पारी

कैसी रही PBKS की पारी?

पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद PBKS के बल्लेबाजों ने नियमित विकेट खोए। लियाम लिविंगस्टोन भी महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। युवा बल्लेबाज अथर्व भी 17 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 15 ओवर की समाप्ति के बाद PBKS ने 4 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए थे। आखिरी 5 ओवरों में कर्रन, हरप्रीत और जितेश शर्मा ने उम्दा बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 214 रन तक पहुंचा दिया।