NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: RCB ने RR के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन 
    अगली खबर
    IPL 2023: RCB ने RR के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन 
    फिलहाल RR ने जीते हैं 6 मैच (तस्वीर: ट्विटर/@rajasthanroyals)

    IPL 2023: RCB ने RR के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 14, 2023
    03:17 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 60वें मैच के लिए राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीमें आमने-सामने हैं।

    सवाई मानसिंह स्टेडियम में RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

    RR ने अब तक 12 में से 6 मैच जीते हुए हैं, जबकि RCB ने 11 में से 5 मैचों में जीत दर्ज की हुई है।

    मैच से जुड़ी अहम जानकारी पर नजर डालते हैं।

    टीमें 

    ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

    राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, एडम जैम्पा, संदीप शर्मा, केएम आसिफ और युजवेंद्र चहल।

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, वेन पार्नेल, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज।

    जानकारी

    दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर पर एक नजर 

    RR के इंपैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, कुलदीप यादव, डोनोवन फरेरा और नवदीप सैनी। RCB के इंपैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाक, फिन एलेन, शाहबाज़ अहमद, हिमांशु शर्मा और सुयश प्रभुदेसाई।

    हेड-टू-हेड 

    लगभग बराबरी का रहा है मुकाबला 

    IPL में अब तक इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 14 में RCB ने जीत दर्ज की है, जबकि 12 मैच RR ने अपने नाम किए हैं।

    इनके अलावा 3 मैचों के कोई परिणाम नहीं निकले हैं।

    IPL 2023 की पिछली भिड़ंत में RCB ने 7 रन से जीत दर्ज की थी।

    स्टेडियम 

    IPL के 51 मैचों की मेजबानी कर चुका है सवाई मानसिंह स्टेडियम  

    सवाई मानसिंह स्टेडियम अब तक IPL के 51 मैचों की मेजबानी कर चुका है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 17 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 34 मैच जीते हैं।

    इस स्टेडियम में उच्चतम स्कोर SRH (217/6, IPL 2023) और न्यूनतम स्कोर MI (92/10, IPL 2013) के नाम दर्ज है।

    यहां सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी अजिंक्य रहाणे (105* बनाम DC, 2019) ने खेली थी।

    यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी सोहेल तनवीर (6/14, बनाम CSK, 2008) ने की थी।

    अंक तालिका 

    अंक तालिका में टीमों की स्थिति 

    संजू सैमसन के नेतृत्व में RR की टीम इस समय 12 अंको (+0.633) के साथ अंक तालिका में पांचवे स्थान पर है।

    फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली RCB की टीम फिलहाल 10 अंको (-0.345) के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है।

    दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीत जरूरी है। ऐसे में रोचक मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।

    बता दें, गुजरात टाइटंस (GT) तालिका में शीर्ष पर बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    कौन है डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाले अहमद अल-शरा, जिन पर था 85 करोड़ का इनाम? डोनाल्ड ट्रंप
    #NewsBytesExplainer: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने कैसे दिखाई स्वदेशी हथियारों की ताकत? भारतीय वायुसेना
    WTC 2023-25: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी खूब धनवर्षा, भारत को मिलेंगे 12.31 करोड़ रुपये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    गूगल ने अमेरिका को साइबर हमले को लेकर दी चेतावनी, कंपनियों को निशाना बना रहे हैकर्स गूगल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: CSK बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: जोस बटलर का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  जोस बटलर
    IPL 2023: CSK ने DC के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: क्या है प्लेऑफ का समीकरण? जानिए किस टीम की कैसी है स्थिति  गुजरात टाइटंस

    राजस्थान रॉयल्स

    RR बनाम CSK: यशस्वी ने बनाया IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक  IPL 2023
    IPL 2023: RR ने CSK को दिया 203 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची RR, बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    RR बनाम CSK: शिवम दुबे ने जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2023: RCB बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े IPL 2023
    IPL 2023: RCB बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रोचक आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: सिराज के खिलाफ पॉवरप्ले में एक भी छक्का नहीं लगा पाए बल्लेबाज, जानिए आंकड़े  मोहम्मद सिराज
    IPL 2023: IPL 2023: KKR के खिलाफ RCB ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: KKR बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता के आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: MI बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को की वार्षिक अनुबंध की पेशकश- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025