NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / RR VS KKR: संजू सैमसन 150 IPL मैच खेलने वाले 25वें खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    RR VS KKR: संजू सैमसन 150 IPL मैच खेलने वाले 25वें खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े 
    संजू सैमसन ने IPL में 150 मैच खेल लिए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    RR VS KKR: संजू सैमसन 150 IPL मैच खेलने वाले 25वें खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 11, 2023
    08:49 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 56वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है।

    इस मैच में RR के कप्तान संजू सैमसन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने IPL करियर में 150 मैच पूरे कर लिए हैं।

    वह ऐसा करने वाले 25वें खिलाड़ी बने हैं। सैमसन इस सीजन बल्लेबाजी में शानदार फॉर्म में हैं।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

    जानकारी

    IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

    IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (246) के नाम है। दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से खेलने वाले दिनेश कार्तिक (240), तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (238) हैं।

    मैच

    सैमसन ने RR के लिए खेले हैं 100 से ज्यादा मैच 

    सैमसन ने अपने 150 IPL मैच में से 122 मुकाबले RR के लिए खेले हैं। वह RR के लिए 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं।

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए इस सीजन खेल रहे अजिंक्य रहाणे ने भी RR के लिए 100 मुकाबले खेले हैं।

    संजू RR के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।

    रन

    IPL में 4,000 रन बनाने के करीब हैं सैमसन

    सैमसन ने IPL में अब तक 3,834 रन बनाए हैं। वह 4,000 IPL रन बनाने के करीब हैं। उन्होंने 29.27 की औसत और 137.08 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 20 अर्धशतक और 3 शतक भी जमाए हैं। उनके बल्ले से 301 चौके और 177 छक्के निकले हैं।

    उन्होंने 76 कैच के साथ 15 स्टंप आउट भी किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रन रहा है। वह 14 बार नॉटआउट भी रहे हैं।

    आंकड़े

    RR के लिए 3,000 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी 

    सैमसन RR के लिए खेलते हुए 3,000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने 117 पारियों में 29.78 की औसत से 3,157 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 17 अर्धशतक जमाए हैं। सैमसन ने RR के लिए खेलते हुए 249 चौके और 150 छक्के लगाए हैं।

    सैमसन के बाद RR के लिए रन बनाने के मामले में रहाणे दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2,810 रन बनाए हैं।

    बल्लेबाजी

    इस सीजन सैमसन कर रहे हैं अच्छा प्रदर्शन 

    सैमसन ने इस सीजन 11 मुकाबलों में 30.80 की औसत से 308 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 154.77 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

    इस सीजन उन्होंने 3 अर्धशतक जमाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 66 रन नाबाद रहा है।

    सैमसन ने इस सीजन 22 चौके और 19 छक्के लगाए हैं। पिछले सीजन भी सैमसन शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने 17 मैच में 458 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान रॉयल्स
    संजू सैमसन
    टी-20 क्रिकेट
    कोलकाता नाइट राइडर्स

    ताज़ा खबरें

    वानखेड़े स्टेडियम में 'रोहित शर्मा स्टैंड' का हुआ उद्घाटन, यहां देखिए वीडियो  रोहित शर्मा
    शाहरुख खान के साथ फिर धमाल मचाएंगी रानी मुखर्जी, 'किंग' में मिली ये खास भूमिका शाहरुख खान
    जोमैटो गोल्ड और स्विगी वन से ऑर्डर हुआ महंगा, यूजर्स करना होगा 'रेन सरचार्ज' का भुगतान जोमैटो
    करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' OTT पर नहीं, सिनेमाघरों में ही होगी रिलीज; जानिए कब करण जौहर

    राजस्थान रॉयल्स

    RCB बनाम RR: ट्रेंट बोल्ट ने IPL में पूरे किए अपने 100 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  ट्रेंट बोल्ट
    IPL 2023: RCB ने RR को 7 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम RR: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  देवदत्त पडिक्कल
    RCB बनाम RR: हर्षल पटेल ने RR के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  हर्षल पटेल

    संजू सैमसन

    इंडिया-A ने न्यूजीलैंड-A को अनाधिकारिक वनडे मैच में सात विकेट से हराया भारतीय क्रिकेट टीम
    इंडिया-A ने न्यूजीलैंड-A को दूसरे अनऑफिशियल वनडे मैच में चार विकेट से हराया पृथ्वी शॉ
    तीसरे अनाधिकारिक वनडे में इंडिया-A ने न्यूजीलैंड-A को हराकर जीती सीरीज, सैमसन-शार्दुल ने लगाए अर्धशतक क्रिकेट समाचार
    क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे संजू सैमसन? सौरव गांगुली ने दिया जवाब क्रिकेट समाचार

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2023: GT के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  IPL 2023
    IPL टीमों का नया मॉडल, करोड़ों रुपये देकर पूरे साल खिलाड़ियों को अपने साथ रखेंगे IPL 2023
    IPL 2023: PBKS बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: पिछले साल नहीं बिक सके थे ये गेंदबाज, अब कर रहे हैं कमाल  इंडियन प्रीमियर लीग

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    क्या इस IPL के बाद धोनी संन्यास लेने वाले हैं? अब तक दिए ये संकेत IPL 2023
    IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार हार के पीछे क्या है कारण? IPL 2023
    IPL 2023: RCB बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े IPL 2023
    IPL 2023: RCB बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रोचक आंकड़े  IPL 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025