NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / RCB बनाम KKR: जेसन रॉय ने जड़ा इस सीजन का लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    RCB बनाम KKR: जेसन रॉय ने जड़ा इस सीजन का लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    जेसन रॉय ने IPL करियर का चौथा अर्धशतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    RCB बनाम KKR: जेसन रॉय ने जड़ा इस सीजन का लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 26, 2023
    08:50 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 36वें मैच में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ शानदार अर्धशतक जमाया।

    यह उनके IPL करियर का चौथा और इस सीजन का लगातार दूसरा अर्धशतक है, जिसे उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में ही पूरा कर लिया।

    इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ भी 61 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

    आइए रॉय की पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही रॉय की पारी?

    रॉय ने पहले ओवर से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया और पहले विकेट के लिए एन जगदीशन के साथ 56 गेंदों में 83 रन जोड़ दिए।

    रॉय की पारी की बदौलत ही KKR ने पावरप्ले में 66 रन बनाए। यह इस सीजन KKR का पॉवरप्ले में सबसे शानदार प्रदर्शन रहा।

    रॉय ने 29 गेंदों का सामना किया और 56 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 193.10 की रही।

    करियर

    कैसा रहा है रॉय का IPL करियर 

    32 साल के रॉय ने IPL में 2017 से लेकर 2023 तक अब तक 16 मैच खेले हैं।

    16 पारियों में उन्होंने 34.93 की औसत और 140.11 की स्ट्राइक रेट के साथ 489 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 91 रन का है।

    वह लीग में अब तक 53 चौके और 20 छक्के जमा चुके हैं। रॉय ने अपना पहला IPL मैच 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए KKR के खिलाफ ही खेला था।

    दिग्गज

    रॉय ने टी-20 क्रिकेट में खेले हैं 300 से ज्यादा मुकाबले 

    रॉय टी-20 क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अब तक 315 मैच खेले हैं और 27.93 की औसत और 142.11 की स्ट्राइक रेट से 8,214 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 54 अर्धशतक जमाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 145 रन रहा है।

    उन्होंने अपने टी-20 करियर में 908 चौके और 306 छक्के लगाए हैं। वह 15 बार नॉटआउट भी रहे हैं और 8,214 गेंदों का सामना कर चुके हैं।

    पॉवरप्ले

    रॉय ने अपने नाम किया पॉवरप्ले का ये रिकॉर्ड 

    रॉय ने पॉवरप्ले में 48 रन बनाए। ये पॉवरप्ले में किसी भी KKR के बल्लेबाज द्वारा बनाया गया 5वां सबसे बड़ा स्कोर है।

    सुनील नरेन पहले स्थान पर हैं। उन्होंने RCB के खिलाफ 54 रन बनाए थे। ब्रेडन मैकुलम ने CSK के खिलाफ 51 रन बनाए थे।

    तीसरे स्थान पर भी नरेन हैं। उन्होंने RCB के खिलाफ 50 रन बनाए थे। चौथे स्थान पर क्रिस लिन हैं, जिन्होंने KKR के लिए खेलते हुए RCB के खिलाफ 49 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    जेसन रॉय
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    IPL 2023

    IPL 2023: RCB बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए  स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    जेसन रॉय

    इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुए जेसन रॉय, विश्व कप से हो सकते हैं बाहर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2020: जानिए कौन हैं जेसन रॉय की जगह दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए डेनिएल सैम्स इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप: बचे हुए मैचों से बाहर हो सकते हैं चोटिल जेसन रॉय इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2022: टूर्नामेंट से हटे जेसन रॉय, गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था इंडियन प्रीमियर लीग

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    GT बनाम KKR: रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जड़कर गुजरात से छीना मैच, बनाए रिकॉर्ड्स  रिंकुसिंह
    IPL 2023: कौन हैं रिंकू सिंह जिन्होंने KKR को लगातार 5 छक्के मारकर दिलाई जीत?  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: KKR बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    हर्षल पटेल ने IPL में पूरे किए 100 विकेट, ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम IPL 2023
    IPL 2023: RCB बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB के खिलाफ DC ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025