NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: RCB को बड़ा झटका, रजत पाटीदार पूरे सीजन से हुए बाहर 
    अगली खबर
    IPL 2023: RCB को बड़ा झटका, रजत पाटीदार पूरे सीजन से हुए बाहर 
    रजत पाटीदार पूरे सीजन से हुए बाहर (तस्वीर: ट्विटर/@RCBTweets)

    IPL 2023: RCB को बड़ा झटका, रजत पाटीदार पूरे सीजन से हुए बाहर 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 04, 2023
    04:45 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, RCB के बल्लेबाज रजत पाटीदार चोट के कारण मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं।

    RCB ने आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दे दी है और स्पष्ट किया है कि उनके रिप्लेसमेंट की अभी तक घोषणा नहीं की गई है।

    बता दें कि पाटीदार काफी समय से एड़ी की चोट से जूझ रहे हैं।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    बयान 

    RCB ने जारी किया बयान 

    RCB ने की ओर से जारी बयान में कहा, "दुर्भाग्य से एड़ी की चोट के कारण पाटीदार IPL 2023 से बाहर हो गए हैं। हम रजत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और प्रक्रिया के दौरान उनका समर्थन करना जारी रखेंगे। कोच और प्रबंधन ने अभी तक रजत के बदले किसी खिलाड़ी को टीम में नहीं लेने का फैसला किया है।"

    पाटीदार नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब कर रहे थे।

    डेब्यू 

    2021 में पाटीदार ने किया था अपना IPL डेब्यू 

    पाटीदार ने 2021 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले सीजन में 4 मैच खेले, जिसमें 114.51 के स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाए थे।

    उन्हें अपने शुरुआती सीजन में ज्यादे मौके नहीं मिल सके थे।

    अपने IPL करियर में उन्होंने अब तक कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें 40.40 के औसत और 144.29 के स्ट्राइक रेट के साथ 404 रन बना लिए हैं। वह लीग में 1 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    शतक 

    IPL 2022 में पाटीदार ने लगाया था शतक 

    IPL 2022 से पहले हुई बड़ी नीलामी में पाटीदार को कोई खरीददार नहीं मिला। हालांकि, सीजन के बीच में लवनिथ सिसौदिया के चोटिल होने के बाद उन्हें RCB ने 20 लाख रुपये में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था।

    IPL 2022 में उन्होंने 8 मैचों में 55.50 के उम्दा औसत और 152.75 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए थे।

    उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में शतक लगाकर अपनी छाप छोड़ दी थी।

    RCB 

    RCB ने की जोरदार शुरुआत 

    RCB ने IPL 2023 की जोरदार शुरुआत की है। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में RCB ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 8 विकेट से हराया था।

    चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए उस मैच में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171/7 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में RCB ने डु प्लेसिस (73) और विराट कोहली के अर्धशतकों (82*) की मदद से 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    रजत पाटीदार
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: पंजाब के खिलाफ महंगे रहे शार्दुल ठाकुर, उनके नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड शार्दुल ठाकुर
    IPL 2023: उमेश यादव का बड़ा कारनामा, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ा  IPL 2023
    मुकेश कुमार ने किया अपना IPL डेब्यू, जानिए अब तक का उनका सफर IPL 2023
    IPL 2023: पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023

    IPL 2023

    सिकंदर रजा बने IPL खेलने वाले जिम्बाब्वे के तीसरे क्रिकेटर, डेब्यू मैच में किया कमाल सिकंदर रजा
    IPL 2023: आंद्रे रसेल KKR के लिए तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  आंद्रे रसेल
    IPL 2023: DC ने पहले मैच में ही ऋषभ पंत के लिए की ये खास चीज दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: काइल मेयर्स ने डेब्यू IPL मैच में लगाया शानदार अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धि काइल मेयर्स

    रजत पाटीदार

    IPL 2022: एलिमिनेटर मुकाबले में शतक लगाने वाले रजत पाटीदार कौन हैं? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: कम दामों में बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने बंगाल को हराया, फाइनल में किया प्रवेश क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी, फाइनल: यश और शुभम ने लगाए शतक, मध्य प्रदेश बढ़त की ओर क्रिकेट समाचार

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की लगातार पांचवीं हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हराया  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: RCB लगातार 5 हार के बावजूद एलिमिनेटर के लिए कैसे कर सकती है क्वालीफाई? विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बनाम यूपी वारियर्स मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: बैंगलोर ने यूपी के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन विमेंस प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025