NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: DC बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली के आंकड़े 
    IPL 2023: DC बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली के आंकड़े 
    खेलकूद

    IPL 2023: DC बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली के आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 06, 2023 | 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: DC बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली के आंकड़े 
    विराट कोहली अपने घरेलू मैदान पर खेलते नजर आएंगे (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) से होना है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार (06 मई) को खेला जाएगा। IPL 2023 में DC के इस घरेलू मैदान को इस बार 7 मैचों की मेजबानी मिली है। इनमें से 4 मैच खेले जा चुके हैं। आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    कैसा है पिच का मिजाज?

    अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर तेज और स्पिन गेंदबाज दोनों को समान रूप से मदद मिलती है। मैदान की बाउंड्री छोटी होने से बल्लेबाजों को भी फायदा होता है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली अधिकांश टीमें पहले गेंदबाजी कर स्कोर का पीछा करना पसंद करती हैं। इस मैदान पर पिछला मैच DC ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेला और पहली पारी में SRH ने 197 रन बनाए थे। जवाब में DC 188 रन ही बना पाई थी।

    कैसा रहेगा मौसम का हाल?

    दिल्ली में इस बार गर्मी कम पड़ रही है। तापमान सामान्य तौर पर गर्मियों में रहने वाले तापमान से कम है जो कि क्रिकेट के लिहाज से बेहतर है। हालांकि, 6 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो इसके 23 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है। टॉस शाम 7:00 बजे होगा और मुकाबला ठीक आधे घंटे बाद 7:30 बजे शुरू होगा।

    अरुण जेटली स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े 

    यहां IPL के 81 मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 35 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 45 मैच जीते हैं। यहां सबसे बड़ा स्कोर DC ने 231/4 बनाया है। न्यूनतम स्कोर भी DC के नाम है। वह 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 83 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यहां क्रिस गेल और ऋषभ पंत (128-128) रन की पारी खेल चुके हैं। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी लसिथ मलिंग 5/13 ने की है।

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर 

    डेविड वार्नर का इस स्टेडियम में प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने यहां 32 मैचों में 31.60 की औसत और 122.74 की स्ट्राइक रेट से 885 रन बनाए हैं। 107* के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने इस मैदान पर 7 अर्धशतक भी जमाए हैं। विराट कोहली का बल्ला भी यहां जमकर बोलता है। उन्होंने यहां 9 मुकाबलों में 71.33 की औसत से 428 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन रहा है। उन्होंने इस मैदान पर 5 अर्धशतक लगाए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    दिल्ली कैपिटल्स
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    क्रिकेट समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: CSK बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: GT ने RR को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: RR ने GT को दिया 119 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: GT के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023

    IPL 2023: राशिद खान ने RR के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े राशिद खान
    IPL 2023: DC बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े  क्रिकेट समाचार

    दिल्ली कैपिटल्स

    GT बनाम DC: हार्दिक पांड्या ने लगाया IPL करियर का 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    IPL 2023: DC ने GT को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम DC: मोहित शर्मा ने IPL में पूरे किए अपने 100 विकेट, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम GT: अमन खान ने जमाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    अमित मिश्रा IPL में तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए आंकड़े   अमित मिश्रा
    IPL 2023: RCB ने LSG को हराकर दर्ज की पांचवी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम RCB: नवीन-उल-हक ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB ने LSG को दिया 127 का लक्ष्य, डु प्लेसिस ने बनाए 44 रन  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    बाबर आजम ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने  बाबर आजम
    केएल राहुल IPL के बाद WTC फाइनल से भी हुए बाहर, खुद दी जानकारी  केएल राहुल
    IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल पूरे सीजन से बाहर  केएल राहुल
    IPL 2023: KKR ने SRH को हराकर दर्ज की चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023