Page Loader
RR बनाम PBKS: नाथन एलिस ने IPL में पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े 
नाथन एलिस ने पहली बार IPL में 4 विकेट लिए (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

RR बनाम PBKS: नाथन एलिस ने IPL में पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 05, 2023
11:50 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 8वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पहली बार IPL में 4 विकेट लिए। उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे जोस बटलर को 11 गेंद में 19 रन बनाने के बाद आउट किया। इसके बाद उन्होंने संजू सैमसन को 42 रन बनाने के बाद पवेलियन भेजा। 166.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे रियान पराग और देवदत्त पडिक्कल को भी उन्होंने आउट किया।

करियर

कैसा रहा है एलिस का IPL करियर?

एलिस ने राजस्थान के खिलाफ मैच में 7.50 की इकॉनमी से गेंदबाजी की और 4 ओवर में 30 रन खर्च किए। एलिस ने IPL में 7 मैच खेले हैं और 22.44 की औसत से 9 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 16.00 का रहा है। उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 202 रन बनाए हैं। एलिस ने अपना पहला IPL मुकाबला 25 सितंबर, 2021 को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेला था।

टी-20 

कैसा रहा एलिस का टी-20 करियर?

एलिस ने टी-20 क्रिकेट में अपना डेब्यू 6 अगस्त, 2021 को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था। वह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं और अब तक 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 8.53 की शानदार औसत से 15 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/28 का रहा है। उन्होंने सिर्फ 6.4 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। उनका स्ट्राइक रेट 8.0 का रहा है।