NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023, एलिमिनेटर: MI ने LSG को दिया 183 रनों का लक्ष्य, नवीन-उल-हक की उम्दा गेंदबाजी 
    IPL 2023, एलिमिनेटर: MI ने LSG को दिया 183 रनों का लक्ष्य, नवीन-उल-हक की उम्दा गेंदबाजी 
    खेलकूद

    IPL 2023, एलिमिनेटर: MI ने LSG को दिया 183 रनों का लक्ष्य, नवीन-उल-हक की उम्दा गेंदबाजी 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 24, 2023 | 09:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023, एलिमिनेटर: MI ने LSG को दिया 183 रनों का लक्ष्य, नवीन-उल-हक की उम्दा गेंदबाजी 
    सूर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन ने की अर्धशतकीय साझेदारी (तस्वीर:ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 182/8 का स्कोर बनाया है। MI की ओर से कैमरून ग्रीन ने सर्वाधिक 41 रन बनाए हैं। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 33 रनों का योगदान दिया है। LSG की ओर से नवीन-उल-हक सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए। आइए MI की पारी पर एक नजर डालते हैं।

    MI ने पॉवरप्ले में गंवाए रोहित और ईशान के विकेट 

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए MI की शुरुआत बेहद खराब रही और पारी के चौथे ओवर के दौरान कप्तान रोहित शर्मा 30 के टीम स्कोर पर आउट हो गए। रोहित ने 10 गेंदों में 11 रन बनाए। अगले ओवर के दौरान ईशान किशन भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। विकेटकीपर बल्लेबाज किशन ने 12 गेंदों में 15 रन बनाए। MI ने 38 के स्कोर तक अपने दो विकेट खो दिए थे।

    सूर्यकुमार और ग्रीन ने पारी को संभाला 

    खराब शुरुआत के बाद सूर्यकुमार और ग्रीन ने अच्छी रन गति से बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभालने का प्रयास किया। इस जोड़ी ने 38 गेंदों में 66 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। इस बीच सूर्यकुमार 11वें ओवर के दौरान 103 के स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 20 गेंदों में 33 रन बनाए। उसी ओवर में ग्रीन 23 गेंदों में 41 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

    ऐसा रहा अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन 

    मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए आए तिलक वर्मा ने 26 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया। उन्होंने अपनी इस पारी में 22 गेंदों का सामना किया। वहीं टिम डेविड ने आज निराश किया। उन्होंने 13 गेंदों में 13 रन बनाए। निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए आए क्रिस जॉर्डन 7 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। नेहल वढेरा ने 12 गेंदों में 23 रन की पारी खेलकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

    नवीन-उल-हक ने झटके 4 विकेट 

    अफगानिस्तानी गेंदबाज नवीन-उल-हक ने अपने IPL करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 38 रन भी दिए। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपने 4 ओवरों में बिना विकेट लिए 30 रन दिए। कप्तान क्रुणाल पांड्या आज कोई विकेट नहीं ले सके। उन्होंने 9.50 की इकॉनमी रेट से 38 रन दिए। मोहसिन खान ने 3 ओवरों में 24 रन देते हुए 1 विकेट चटकाया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    मुंबई इंडियंस
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    क्रिकेट समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरे किए 2,000 IPL रन, जानिए उनके आंकड़े मुंबई इंडियंस
    IPL: RCB ने खिलाड़ियों की खरीद पर खर्च किए सबसे अधिक 1003.7 करोड़ रुपये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    IPL 2023 एलिमिनेटर: LSG के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: कैसा रहा 5.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के हेनरिक क्लासेन का प्रदर्शन?  IPL 2023

    IPL 2023

    IPL 2023: कैसा रहा 5.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले DC के मुकेश कुमार का प्रदर्शन?  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: कैसा रहा 8.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन?  मयंक अग्रवाल
    IPL: रोहित शर्मा के लिए बड़ा खतरा हैं अमित मिश्रा, अब तक 7 बार बनाया शिकार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL की 50 पारियों में 1,771 रन बना चुके हैं रुतुराज गायकवाड़, देखें उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    खिलाड़ियों के बीच विश्वास जमाने के लिए करना होगा उनका समर्थन- रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG बनाम MI मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जंग इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: अंक तालिका में सबसे ज्यादा बार शीर्ष पर कौन-सी टीम रही? इंडियन प्रीमियर लीग

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2023, पहला एलिमिनेटर: करो या मरो मुकाबले में भिड़ेंगी MI और LSG, जानिए जरुरी बातें  IPL 2023
    IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स का प्लेऑफ तक का सफर, इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा उम्दा  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: प्लेऑफ से जुड़ी हर वो अहम जानकारी जो आपको जाननी चाहिए इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम LSG: रिंकू सिंह ने 27 गेंदों में जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े रिंकू सिंह

    क्रिकेट समाचार

    आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए अनकैप्ड तेज गेंदबाज जोश टोंग इंग्लैंड टीम में शामिल   इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    सीनियर्स के बिना आसान नहीं था WTC फाइनल तक का सफर- अश्विन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    आयरलैंड क्रिकेट टीम में लॉर्ड्स टेस्ट से पहले हुआ बदलाव, मैथ्यू फोस्टर को मिली जगह आयरलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023