NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI बनाम RCB: सूर्यकुमार यादव ने IPL करियर का 20वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    MI बनाम RCB: सूर्यकुमार यादव ने IPL करियर का 20वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
    सूर्यकुमार यादव ने IPL करियर का 20वां अर्धशतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    MI बनाम RCB: सूर्यकुमार यादव ने IPL करियर का 20वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 09, 2023
    11:44 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के सूर्यकुमार यादव ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ शानदार अर्धशतक (83) लगाया है।

    यह उनके IPL करियर का 20वां और मौजूदा सीजन का चौथा अर्धशतक है। इस पारी के दौरान उन्होंने नेहल वढेरा के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी (140) निभाई।

    सूर्यकुमार के अर्धशतक की मदद से MI ने जीत के लिए मिले 200 रन के लक्ष्य को हासिल किया है। उनके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही सूर्यकुमार की अर्धशतकीय पारी 

    जब विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए MI ने 51 के स्कोर पर अपना पहले विकेट खोया था, तब सूर्यकुमार बल्लेबाजी के लिए आए।

    उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 35 गेंदों में 83 रन बनाकर पारी के 16वें ओवर के दौरान 192 के टीम स्कोर पर आउट हुए।

    उन्होंने अपनी इस आक्रामक पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 237.14 की रही।

    करियर

    सूर्यकुमार ने पूरे किए IPL में 3,000 रन 

    सूर्यकुमार ने इस धमाकेदार पारी के दौरान IPL में 3,000 रन के साथ अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए।

    उन्होंने IPL में अब तक 134 मैच खेले हैं और 30.51 की औसत से 3,020 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 141.45 की रही है। उन्होंने अपने IPL करियर में 20 अर्धशतक लगाए हैं।

    साथ ही उन्होंने 325 चौके और 102 छक्के जमाए हैं। सूर्या इस सीजन धमाकेदार फॉर्म में चल रहे हैं।

    मुकाबला

    MI ने ऐसे जीता मुकाबला

    मैच में MI ने RCB को 6 विकेट से हराकर अपनी छठी जीत दर्ज की है।

    वानखेड़े स्टेडियम में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल (68) और फाफ डु प्लेसिस (65) के अर्धशतकों की मदद से 199/6 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में MI ने सूर्यकुमार की पारी (83) और वढेरा के (52*) रन के बदौलत 17वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

    सूर्यकुमार की पारी इस मैच में आकर्षण का केंद्र रही।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सूर्यकुमार यादव
    मुंबई इंडियंस
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    कोरोना वायरस के 276 नए मामले सामने आए, 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत कोरोना वायरस
    वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मौका  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    IPL के एक सीजन में एक ही टीम से पर्पल और ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी  IPL रिकॉर्ड्स
    कार में ग्लव बॉक्स के हैं कई फायदे, जानिए क्या-क्या आता है काम  लेटेस्ट कार

    सूर्यकुमार यादव

    युजवेंद्र चहल टी-20 में भारत के संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: वनडे सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा कांटे का मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट
    सूर्यकुमार यादव बनाम श्रेयस अय्यर: वनडे क्रिकेट में दोनों के आंकड़ों की तुलना श्रेयस अय्यर
    सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, बने सर्वाधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्वाइंट वाले भारतीय विराट कोहली

    मुंबई इंडियंस

    MI बनाम PBKS: सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 6,000 टी-20 रन  सूर्यकुमार यादव
    MI बनाम PBKS: अर्शदीप सिंह ने मुंबई के खिलाफ झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2023: RCB के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम RR: फाफ डु प्लेसिस ने जमाया सीजन का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  फाफ डु प्लेसिस
    IPL 2023: RCB ने RR को दिया 190 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम RR: ग्लेन मैक्सवेल ने 27 गेंद में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ग्लेन मैक्सवेल

    IPL 2023

    IPL 2023: RCB ने DC को दिया 182 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम RCB: महिपाल लोमरोर ने IPL में लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC ने RCB को 7 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम RCB: फिलिप साल्ट ने जमाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025