NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: आंकड़ों में जानिए GT का इस सीजन का प्रदर्शन 
    अगली खबर
    IPL 2023: आंकड़ों में जानिए GT का इस सीजन का प्रदर्शन 
    गुजरात टाइटंस लगातार दूसरे सीजन फाइनल में पहुंची थी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: आंकड़ों में जानिए GT का इस सीजन का प्रदर्शन 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 31, 2023
    04:10 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया।

    इस मुकाबले में CSK ने शानदार प्रदर्शन किया और GT को 5 विकेट से हार मिली।

    हालांकि,पूरे सीजन GT ने कमाल की क्रिकेट खेली। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम इतिहास रचने से चूक गई।

    साल 2022 से इस फ्रेंचाइजी ने खेलना शुरू किया और दोनों सीजन फाइनल तक पहुंची। आइए GT के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    इतिहास

    IPL में इतिहास रचने के करीब थी GT

    GT ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर पिछले सीजन का खिताब जीता था।

    हालांकि, वे इस सीजन में अधिक अनुभवी CSK की टीम के खिलाफ इसे दोहराने में नाकाम रही।

    अगर GT इस बार खिताब जीत जाती तो अपने पहले 2 IPL सीजन में लगातार खिताब जीतने वाली पहली टीम होती। किसी अन्य टीम ने अपने पहले 2 सीजन में 2 खिताब नहीं जीते हैं।

    फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक हुआ था और CSK को आखिरी गेंद पर जीत मिली थी।

    बल्लेबाजी

    शुभमन गिल ने 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा किया 

    शुभमन गिल ने इस सीजन शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े।

    इस युवा खिलाड़ी ने 59.33 की औसत से 890 रन बनाए। उन्होंने इस सीजन 157.80 की स्ट्राइक रेट से 4 अर्धशतक और 3 शतक जड़े हैं।

    वह IPL के एक सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। सबसे ज्यादा रन (973) विराट कोहली के नाम है। उन्होंने यह कारनामा साल 2016 में किया था। गिल ने 'ऑरेंज कैप' भी अपने नाम किया।

    आंकड़े

    IPL के 1 सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी

    गिल ने इस सीजन 890 रन बनाए और एक IPL सीजन में 800 से अधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए।

    वह चार बल्लेबाजों में सबसे युवा भी हैं। उन्होंने पिछले सीजन में RR के लिए 863 रन बनाने वाले जोस बटलर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

    कोहली 973 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि डेविड वार्नर 848 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। वार्नर ने भी ये रन साल 2016 में बनाए थे।

    गेंदबाजी

    GT की गेंदबाजी तिकड़ी ने किया कमाल 

    मोहम्मद शमी, राशिद खान और मोहित शर्मा की गेंदबाजी तिकड़ी इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शीर्ष 3 स्थानों पर रही।

    शमी ने 28 विकेट लिए, जबकि अन्य दोनों ने 27 विकेट हासिल किए।

    तीनों ने मिलकर 82 विकेट झटके और GT के फाइनल तक के सफर में अहम भूमिका निभाई। शमी शुरुआती ओवर में विकेट ले रहे थे तो राशिद ने बीच के ओवरों में कमाल किया। डेथ ओवरों में मोहित ने शानदार गेंदबाजी की।

    पॉवरप्ले

    IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा पावरप्ले विकेट 

    IPL 2023 में शमी ने पॉवरप्ले के दौरान 17 विकेट लिए। यह प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं।

    इससे पहले मुंबई इंडियंस(MI) के लिए खेलते हुए ट्रेंट बोल्ट और मिचेल जॉनसन ने क्रमश: 2020 और 2013 में 16-16 विकेट लिए थे।

    मोहित ने CSK के लिए 2013 में 15 विकेट झटके थे, जबकि दीपक चाहर ने 2019 में 15 पावरप्ले विकेट लिए थे। इन गेंदबाजों में शमी की इकॉनमी (7.50) सबसे खराब रही।

    डेथ ओवर

    डेथ ओवरों में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट 

    मोहित इस सीजन डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे।

    उन्होंने अपने कटर और धीमी गेंदों से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। इस सीजन आखिरी चार ओवरों में उनके 13 विकेट हैं। सिर्फ CSK के मथीशा पथिराना का रिकॉर्ड ही उनसे बेहतर रहा है, जिन्होंने इस सीजन डेथ ओवरों (16-20) में 18 विकेट लिए हैं।

    उन्होंने आखिरी ओवरों में 8 से अधिक की इकॉनमी से गेंदबाजी की है।

    रिकॉर्ड

    मोहित ने यह अनोखा रिकॉर्ड किया अपने नाम 

    मोहित ने क्वालीफायर 2 में MI के खिलाफ अपना पहला 5 विकेट हॉल लिया। उन्होंने 5/10 के आंकड़े दर्ज किए।

    IPL के सीजन में सबसे कम रन देकर 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज:-

    अनिल कुंबले (RCB) 5/5 बनाम RR, 2009

    आकाश मधवाल (MI) 5/5 बनाम LSG, 2023

    जसप्रीत बुमराह (MI) 5/10 बनाम KKR, 2022

    मोहित शर्मा (GT) 5/10 बनाम MI, 2023

    उन्होंने 2.2 ओवर में अपना 5 विकेट हॉल पूरा कर लिया था।

    नाम

    GT ने ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम 

    बीच के ओवरों (7-15) में राशिद ने 15 विकेट झटके। वह पीयूष चावला और रविंद्र जडेजा के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

    जडेजा और पीयूष ने 20-20 विकेट लिए।

    गिल ने इस सीजन 33 छक्के लगाए। वह फाफा डु प्लेसिस (36) और शिवम दुबे (35) के बाद तीसरे स्थान पर रहे। गिल के बाद GT के लिए सबसे ज्यादा रन रिद्धिमान साहा (371) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। दोनों के बीच 519 रनों का अंतर रहा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात टाइटंस
    IPL 2023
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023 फाइनल: दिल कहता CSK जीते और दिमाग में है GT- शेन वॉटसन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT के 3 गेंदबाज अब तक चटका चुके हैं 79 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर ने की शुभमन गिल की तारीफ, जानिए क्या कहा इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम CSK: शुभमन गिल के लिए खतरा बन सकते हैं दीपक चाहर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023 फाइनल: CSK को खिताबी मुकाबले में शिवम दुबे से होगी उम्मीदें, जानिए उनके आंकड़े  शिवम दुबे
    IPL 2023 फाइनल: GT के खिलाफ करियर का 250वां मुकाबला खेलेंगे धोनी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: राशिद खान का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े राशिद खान
    IPL 2023: रिकॉर्ड 10वीं बार खिताबी मुकाबला खेलेगी CSK, जानिए क्या है उसकी सफलता का राज   चेन्नई सुपरकिंग्स

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    GT बनाम CSK: मोहम्मद शमी ने डेवोन कॉनवे को 3 बार किया है आउट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: बारिश के चलते टॉस में देरी, जानिए मैच धुलने पर क्या होगा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: विश्वस्तरीय है नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम, जानिए क्या है खासियत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: 16 साल में पहली बार बारिश के कारण टला फाइनल, सोमवार को होगा मुकाबला इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023 फाइनल: रिद्धिमान साहा ने CSK के खिलाफ 36 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: GT ने CSK को दिया 215 रनों का लक्ष्य, सुदर्शन की शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: साई सुदर्शन ने खेली IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े  साई सुदर्शन
    IPL 2023: फाइनल में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने सुदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025