NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / KKR बनाम SRH: हैरी ब्रूक ने लगाया IPL 2023 का पहला शतक
    अगली खबर
    KKR बनाम SRH: हैरी ब्रूक ने लगाया IPL 2023 का पहला शतक
    हैरी ब्रूक ने KKR के खिलाफ खेली शानदार पारी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    KKR बनाम SRH: हैरी ब्रूक ने लगाया IPL 2023 का पहला शतक

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 14, 2023
    09:11 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 19वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हैरी ब्रूक ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शानदार शतक (100*) लगाया है।

    IPL का अपना चौथा मैच खेल रहे ब्रूक का यह इस लीग में पहला शतक है। इसके साथ ही यह IPL 2023 का भी पहला शतक है।

    उन्होंने 55 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत नाबाद 100 रन बनाए।

    उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    बल्लेबाजी 

    ऐसी रही ब्रूक की बल्लेबाजी 

    पारी की शुरुआत करने आए ब्रूक ने पॉवरप्ले का भरपूर फायदा उठाया और तेजी से रन बटोरे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत ही SRH ने शुरुआती 6 ओवरों के बाद 65 रन बना लिए थे।

    उन्होंने महज 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

    जब ब्रूक 45 के व्यक्तिगत स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब युवा गेंदबाज सुयश शर्मा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच छोड़कर जीवदान दे दिया।

    IPL 2023 

    IPL 2023 में ब्रूक का प्रदर्शन 

    IPL 2023 में ब्रूक ने पहली बार कोई बड़ी पारी खेली है।

    इससे पहले उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने पहले मैच में सिर्फ 13 रन बनाए थे। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपने दूसरे मैच में वह महज 3 रन बनाकर आउट हुए थे।

    इसके बाद अपने तीसरे मैच में उन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) के विरुद्ध सिर्फ 13 रन की पारी खेली थी।

    टी-20 करियर 

    ब्रूक को नीलामी में मिली थी बड़ी धनराशि 

    ब्रूक को IPL 2023 की नीलामी में SRH ने 13.25 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि देकर खरीदा था। वह अपने टी-20 करियर में 103 मैचों में 145 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 2,500 से अधिक रन बना चुके हैं।

    इस बीच वह 2 शतक और 9 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं।

    इससे पहले वह बिग बैश लीग (BBL) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भी खेल चुके हैं।

    अंतरराष्ट्रीय करियर 

    कैसा रहा है ब्रूक का अंतरराष्ट्रीय करियर? 

    ब्रूक ने अब तक 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 26.57 की औसत और 137.77 की स्ट्राइक रेट से 372 रन बना लिए हैं। इस बीच वह 1 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    उन्होंने 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 1 अर्धशतक की बदौलत 87 रन बनाए हैं।

    वह इंग्लैंड की जर्सी में 6 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 809 रन अपने नाम किए हैं। वह टेस्ट में अब तक 4 शतक लगा चुके हैं।

    लेखा-जोखा 

    SRH ने बनाया बड़ा स्कोर 

    ब्रूक के शतक की बदौलत SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए हैं। उनके अलावा कप्तान एडेन मार्करम ने 50 रनों का योगदान दिया। आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी के लिए आए अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों में 32 रन की अहम पारी खेली।

    KKR की आंद्रे रसेल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 22 रन देते हुए 3 विकेट लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    हैरी ब्रूक
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    इंडियन प्रीमियर लीग

    RCB बनाम LSG: निकोलस पूरन ने 15 गेंदों में अर्धशतक जमाया, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: अंतिम गेंद पर LSG ने RCB को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2023: MI बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: फाफ डु प्लेसिस पर लगा 12 लाख रुपये जुर्माना, आवेश को भी लगी फटकार IPL 2023

    हैरी ब्रूक

    नाबाद 184 रनों की पारी के बाद ब्रुक बोले- ये पिच पाकिस्तान जैसी सपाट नहीं  क्रिकेट समाचार
    हैरी ब्रुक का आक्रमण जारी, टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में बनाया दिलचस्प आंकड़ा क्रिकेट के आंकड़े
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: हैरी ब्रुक के दमदार प्रदर्शन के लिए याद रखी जाएगी सीरीज, जानिए आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी महीने के लिए रविंद्र जडेजा समेत ये खिलाड़ी हुए नामित ICC अवार्ड्स

    क्रिकेट समाचार

    हर्षल पटेल ने IPL में पूरे किए 100 विकेट, ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम IPL 2023
    IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  IPL 2023
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और सभी अहम जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2023: MI ने DC के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL: महेंद्र सिंह धोनी का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? महेंद्र सिंह धोनी
    DC बनाम MI: पीयूष चावला ने झटके 3 विकेट, अश्विन के इस रिकॉर्ड की बराबरी की  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC ने MI को दिया 173 का लक्ष्य, वार्नर और अक्षर ने लगाए अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम MI: अक्षर पटेल ने IPL में लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  अक्षर पटेल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025