NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023 फाइनल: हार्दिक पांड्या का खिताबी मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    खेलकूद

    IPL 2023 फाइनल: हार्दिक पांड्या का खिताबी मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 

    IPL 2023 फाइनल: हार्दिक पांड्या का खिताबी मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    लेखन आदर्श कुमार
    May 27, 2023, 12:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023 फाइनल: हार्दिक पांड्या का खिताबी मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    हार्दिक पांड्या कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में गुजरात टाइटंस (GT) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। जहां उसका सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। पिछले सीजन की चैंपियन रही GT के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। इस खिलाड़ी ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। GT से पहले हार्दिक मुंबई इंडियंस (MI) की टीम का हिस्सा थे। आइए फाइनल मुकाबलों में उनके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    IPL 2023 में कैसा रहा है हार्दिक का प्रदर्शन?

    हार्दिक ने इस सीजन 15 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 29.55 की औसत और 134.85 की स्ट्राइक रेट से 325 रन बनाए हैं। हार्दिक ने IPL 2023 में 2 अर्धशतक जमाए हैं। वह 3 बार नॉटआउट भी रहे हैं। इस सीजन वह 26 चौके और 13 छक्के लगा चुके हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 15 मुकाबलों में 3 विकेट झटके हैं। उन्होंने 144 गेंदें डाली हैं और उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 214 रन बनाए हैं।

    फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है हार्दिक का प्रदर्शन?

    हार्दिक खिलाड़ी के रूप में 4 बार IPL का खिताब जीत चुके हैं। 2015, 2017, 2019 और 2020 में वह MI के लिए खेलते हुए चैंपियन बने थे। इसके बाद 2022 में हार्दिक GT के कप्तान बने और टीम ने पहले ही सीजन में ट्रॉफी अपने नाम कर ली। हार्दिक ने फाइनल मुकाबलों में 12.60 की औसत से 63 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 34 रन रहा है। गेंदबाजी में उन्होंने 18.66 की औसत से 3 विकेट झटके हैं।

    कप्तान के तौर पर कैसा रहा है हार्दिक का प्रदर्शन? 

    कप्तान के तौर पर हार्दिक ने GT के लिए 30 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 36.90 की औसत से 812 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन रहा है। उन्होंने कप्तान के तौर पर 12 कैच लपके हैं। गेंदबाजी की बात करें तो हार्दिक ने 39.63 की औसत से 11 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/17 का रहा है। 30 मुकाबलों के दौरान उन्हें 22 मैचों में जीत मिली है।

    इस सीजन कैसा रहा GT का प्रदर्शन 

    IPL 2023 के लीग मैचों के दौरान GT ने अपने 14 मुकाबलों में से 10 जीते थे, जबकि 4 में उसे हार मिली थी। उसे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), दिल्ली कैपिटल्स (DC), राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) ने हाराया था। इस शानदार प्रदर्शन के बाद टीम क्वालीफायर में पहुंची, जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हार झेलनी पड़ी थी। क्वालीफायर-2 में उसने MI को 62 रन से हराया और फाइनल में जगह पक्की कर ली।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    हार्दिक पांड्या
    गुजरात टाइटंस

    ताज़ा खबरें

    यूजर्स से जुड़ा सबसे ज्यादा डाटा इकट्ठा करती हैं ये ऐप्स, प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा मोबाइल ऐप्स
    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे ने पहली बार जीता खिताब, बल्ले से किया ऐसा प्रदर्शन  इंडियन प्रीमियर लीग
    बिपाशा बसु ने खरीदी नई गाड़ी, साझा किया वीडियो; जानिए इसकी कीमत  बिपाशा बसु
    क्रिकेटर शुभमन गिल अब अभिनय में आजमाएंगे हाथ? बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कही यह बात शुभमन गिल

    क्रिकेट समाचार

    WTC फाइनल: चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  चेतेश्वर पुजारा
    IPL 2023: 50 लाख रुपये में बिके थे मोहित शर्मा, चटकाए दूसरे सबसे अधिक विकेट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस सीजन में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: सुदर्शन के पिता नहीं चाहते थे वह क्रिकेटर बने, जानिए उनका सफर और आंकड़े  IPL 2023

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2018 के बाद से कुछ खास नहीं रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT ने रचा इतिहास, पहले 2 साल में 2 बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI क्वालीफायर-2 में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा  IPL 2023
    WTC फाइनल से पहले भारत को एक और झटका, क्वालिफायर-2 में चोटिल हुए ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग

    हार्दिक पांड्या

    IPL 2023 फाइनल: टॉस के बाद बोले धोनी- बारिश की भविष्यवाणी के चलते कर रहे गेंदबाजी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: GT और MI के इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी आपसी जंग  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL में हार्दिक पांड्या को 2 बार आउट कर चुके हैं पीयूष चावला, जानिए परस्पर प्रदर्शन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT के प्रमुख खिलाड़ियों का IPL प्लेऑफ में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2023

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: इस सीजन फील्डिंग में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पकड़े सबसे अधिक कैच  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए क्या अच्छा और क्या बुरा हुआ?  चेन्नई सुपरकिंग्स

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023