Page Loader
GT बनाम SRH: हेनरिक क्लासेन ने जमाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
हेनरिक क्लासेन ने IPL करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

GT बनाम SRH: हेनरिक क्लासेन ने जमाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

May 16, 2023
12:38 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 62वें मैच में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ शानदार अर्धशतक जमा दिया। यह उनके IPL करियर का दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 35 गेंद में पूरा किया। उनके दोनों अर्धशतक इसी सीजन में आए हैं। क्लासेन ने मुश्किल वक्त में अहम पारी खेली, लेकिन उनकी टीम यह मुकाबला नहीं जीत पाई। आइए क्लासेन की पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

पारी

कैसी रही क्लासेन की पारी?

लक्ष्य का पीछा करते हुए जब SRH ने 12 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खो दिया था, तब क्लासेन बल्लेबाजी के लिए आए। लगातार गिर रहे विकेटों के बीच क्लासेन ने हारी हुई लड़ाई लड़ी। उन्होंने अच्छी रन गति से बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंद में 64 रन बनाने के बाद आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। इस बीच उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 68 रन जोड़े।

करियर

ऐसा रहा है क्लासेन का IPL करियर 

31 साल के क्लासेन ने IPL में 2018 से लेकर 2023 तक 17 मैच खेले हैं। इसकी 15 पारियों में उन्होंने 32.67 की औसत और 159.35 की स्ट्राइक रेट के साथ 392 रन बनाए हैं। लीग में उनके नाम 27 चौके और 20 छक्के दर्ज हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज क्लासेन का इस लीग में उच्चतम स्कोर इसी मैच में आया है। क्लासेन इस सीजन शानदार फॉर्म में रहे, लेकिन उनकी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

जीत

GT ने ऐसे जीता मुकाबला 

GT ने SRH को 34 रन से हराकर प्लेऑफ की शीर्ष 2 टीमों में अपनी जगह बनाई है। GT ने पहले खेलते हुए शुभमन गिल के शतक (101) की बदौलत 188/9 का स्कोर बनाया था। जवाब में SRH की टीम 154/9 का स्कोर ही बना सकी। इसके साथ ही SRH प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। क्लासेन को छोड़कर और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। SRH से भुवनेश्वर ने 5 विकेट लिए।