NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL फ्रेंचाइजी बन रही विदेशी लीग का हिस्सा, BCCI ने जताई नाराजगी
    अगली खबर
    IPL फ्रेंचाइजी बन रही विदेशी लीग का हिस्सा, BCCI ने जताई नाराजगी
    IPL में दस टीमें हिस्सा लेती हैं (तस्वीर:टि्वटर@IPL)

    IPL फ्रेंचाइजी बन रही विदेशी लीग का हिस्सा, BCCI ने जताई नाराजगी

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 24, 2022
    05:15 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी के मालिकों द्वारा विदेशी लीगों में भाग लिया जाना नहीं भा रहा है।

    शुक्रवार (23 दिसंबर) को कोच्चि में IPL नीलामी से अलग हुई मालिकों की बैठक में बोर्ड के अधिकारियों ने फ्रेंचाइजी के विदेशी लीग में भाग लिए जाने पर निराशा जताई है।

    बता दें, दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग (SA T-20) में IPL की छह फ्रेंचाइजियों ने टीमें खरीदी हैं।

    चेन्नई सुपर किंग्स

    IPL फ्रेंचाइजी से नाराज है बोर्ड

    फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा, "बोर्ड ने सभी को विदेशी लीग में भाग लेने के कारण फटकार लगाई और हमें भविष्य में इस तरह के कदम उठने पर रोक लगाने की बात कही है।''

    इस समय IPL में शामिल मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स UAE लीग का हिस्सा हैं।

    वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपरजायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स SAT20 का हिस्सा हैं।

    विदेशी लीग

    BCCI अधिकारी ने क्या कहा?

    BCCI अधिकारियों ने विदेशी लीगों में IPL फ्रेंचाइजी की उपस्थिति पर पूरी तरह से तो आपत्ति नहीं जताई थी, लेकिन जाहिर तौर पर वह खुश नहीं थे।

    BCCI के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा, "वे सुझाव दे रहे थे कि विदेशी लीगों में हमारी उपस्थिति IPL के ब्रांड को कम कर सकती है।"

    बैठक में मौजूद लोगों में BCCI सचिव जय शाह और IPL अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल थे। इनके साथ सभी IPL टीमों के मालिक भी थे।

    अरुण सिंह धूमल

    IPL चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने क्या कहा?

    जब इस बारे में IPL के चेयरमैन धूमल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "ऐसी कोई बात नहीं है। अन्य बोर्डों को अपनी लीग शुरू करने का पूरा अधिकार है, लेकिन हमने देखा है कि अन्य टी-20 लीग से IPL बहुत आगे है।उनमें से कुछ (फ्रेंचाइजी मालिक) अन्य लीगों में रुचि रखते हैं। उन्हें अपने व्यावसायिक हितों की देखभाल करनी होगी। हम उन्हें रोक नहीं सकते। उनके पास पैसा है। इसलिए यह उनकी पसंद है।''

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023 के लिए टीमों ने खरीदे 80 खिलाड़ी

    IPL 2023 के लिए कल कोच्चि में दोपहर 2:30 बजे शुरू हुआ मिनी नीलामी रात 8:30 बजे तक चली थी।

    6 घंटे की नीलामी में 10 टीमों ने 80 खिलाड़ी खरीदे। इसमें 42.25 करोड़ रुपये का पर्स लेकर उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा 13 खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल किए।

    इसी तरह 7.05 करोड़ रुपये के पर्स वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 8 खिलाड़ी अपने दल में जोड़े हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    दिल्ली कैपिटल्स
    कोलकाता नाइट राइडर्स

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    इंडियन प्रीमियर लीग

    सैम कर्रन बने इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा IPL 2023
    IPL 2023 नीलामी: ओडियन स्मिथ को गुजरात टाइटंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा ओडियन स्मिथ
    IPL 2023 नीलामी: सिकंदर रजा को पंजाब किंग्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा सिकंदर रजा
    IPL 2023 नीलामी: जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा लखनऊ सुपर जायंट्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2022: बचे हुए सीजन के लिए मुंबई से जुड़े धवल कुलकर्णी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम MI: टॉस जीतकर मुंबई की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स में कोरोना का कहर जारी, कोच पोंटिंग के परिवार का सदस्य संक्रमित इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम RR: टॉस जीतकर दिल्ली की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम RR: जोस बटलर ने लगाया सीजन का तीसरा शतक, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    RR बनाम KKR: टॉस जीतकर कोलकाता की पहले गेंदबाजी, राजस्थान ने कराया कैरेबियन खिलाड़ी का डेब्यू इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम KKR: जोस बटलर ने लगाया इस सीजन का दूसरा शतक, हासिल की ये उपलब्धियां इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम KKR: चहल की हैट्रिक से जीता राजस्थान, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम GT: टॉस जीतकर गुजरात की पहले बल्लेबाजी, हार्दिक की हुई वापसी इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025