NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जानिए IPL 2023 की मिनी नीलामी के बारे में सभी जरूरी जानकारी
    अगली खबर
    जानिए IPL 2023 की मिनी नीलामी के बारे में सभी जरूरी जानकारी
    इंडियन प्रीमियर लीग में 2023 सीजन की नीलामी आज होगी (तस्वीर: Twitter/@IPL)

    जानिए IPL 2023 की मिनी नीलामी के बारे में सभी जरूरी जानकारी

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 23, 2022
    01:22 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले संस्करण के लिए मिनी नीलामी आज कोच्चि में होनी है। इसके लिए प्रशंसकों के साथ फ्रेंचाइजी भी पूरी तरह से तैयार हैं।

    सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची पहले ही जमा करा दी है।

    आज कई प्रमुख खिलाड़ियों की नीलामी होगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम टीम कैसी होगी।

    आईए आपको इस नीलामी से जुड़ी हर चीज से अवगत कराते हैं।

    IPL 2023

    कब, कहां और कैसे होगी नीलामी?

    यह नीलामी केरल के कोच्चि स्थित ग्रैंड हयात होटल में होगी। इस कार्यक्रम की लाइव कवरेज दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी।

    स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास इवेंट के प्रसारण का अधिकार है। ऐसे में इस पर लाइव कवरेज देखा जा सकता है। इसी तरह वायकॉम 18 और Jio Cinema पर भी पूरे इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

    इस नीलामी में कई बड़े खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होने की उम्मीद है।

    विदेशी खिलाड़ी

    कितने खिलाड़ियों की होगी नीलामी?

    नीलामी के लिए कुल 991 खिलाड़ियों (714 भारतीय और 277 विदेशी) ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन आखिर में 405 खिलाड़ियों (273 भारतीय और 132 विदेशी) को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

    टीमों के पास अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए रखे गए हैं।

    सभी 10 फ्रेंचाइजी 174.3 करोड़ रुपये नीलामी में खर्च कर सकती है।

    प्रत्येक टीम को नीलामी के लिए 5 करोड़ ज्यादा मिले हैं। इससे पर्स की कुल राशि 95 करोड़ हो गई।

    मुंबई इंडियंस

    किस टीम के पास बचा कितना पैसा?

    लखनऊ सुपरजायंट्स: 23.35 करोड़ रुपये।

    मुंबई इंडियंस: 20.55 करोड़ रुपये।

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 8.75 करोड़ रुपये।

    चेन्नई सुपर किंग्स: 20.45 करोड़ रुपये।

    दिल्ली कैपिटल्स: 19.45 करोड़ रुपये।

    सनराइजर्स हैदराबाद: 42.25 करोड़ रुपये।

    पंजाब किंग्स: 32.20 करोड़।

    कोलकाता नाइट राइडर्स: 7.05 करोड़ रुपये।

    गुजरात टाइटन्स: 19.25 करोड़ रुपये।

    राजस्थान रॉयल्स: 13.20 करोड़ रुपये।

    सैम कर्रन

    इन खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली

    नीलामी की सूची के अनुसार 19 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें 2 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में रखा गया है।

    इसमें बेन स्टोक्स, सैम कर्रन और कैमरून ग्रीन शामिल हैं।

    वहीं, 11 खिलाड़ियों को 1.5 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में रखा गया है। इनमें हैरी ब्रूक, एडम जम्पा और जेसन रॉय हैं।

    एक करोड़ के ब्रैकेट में 20 खिलाड़ी हैं। जिनमें जो रूट, मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे शामिल हैं। इन सभी पर टीमें बड़ी बोली लगा सकती है।

    केन विलियमसन

    2 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में हैं 19 खिलाड़ी

    नीलामी में शामिल कुल 405 खिलाड़ियों में से 19 से अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है।

    इनमें टॉम बैंटन, सैम कर्रन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, केन विलियमसन, एडम मिलने, जिमी नीशम, रिले रोसौव, रस्सी वैन डेर डुसेन, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन शामिल हैं।

    इनमें से अधिकतर खिलाड़ियों पर बोली लगाए जाने की उम्मीद है।

    सीन एबॉट

    11 खिलाड़ियों ने 1.5 करोड़ रुपये रखा है अपना ब्रेस प्राइस

    नीलामी में 11 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखा है। इनमें सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, झाए रिचर्डसन, एडम जम्पा, शाकिब अल हसन, हैरी ब्रूक, विल जैक, डेविड मलान, जेसन रॉय, शेरफेन रदरफोर्ड और नाथन कूल्टर-नाइल शामिल हैं।

    इसी तरह रीस टॉपले, वेन पार्नेल, डेनियल सैम्स, जोशुआ फिलिप, ईश सोढ़ी, टॉम करन, डार्सी शॉर्ट, डेविड पायने, कार्लोस ब्रैथवेट ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये निर्धारित किया है।

    मयंक अग्रवाल

    एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस में शामिल हैं ये खिलाड़ी

    मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, मोइसेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाय, जो रूट, ल्यूक वुड, माइकल ब्रेसवेल, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरिक क्लासेन, तबरेज शम्सी, कुसल परेरा, रोस्टन चेस, रहकीम कॉर्नवाल, शाई होप, डेविड विसे को एक करोड़ रुपये के बैकेट में रखा है।

    अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर अल्लाह मोहम्मद गजनफर (15) नीलामी सूची में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। इसी तरह भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा (40) सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

    सब्स्टीट्यूट

    इम्पैक्ट प्लेयर का नियम क्या है?

    IPL 2023 में इम्पैक्ट प्लेयर नियम की शुरुआत होगी।

    नियम टीमों को एक मैच के बीच में एक खिलाड़ी को उतारने की अनुमति देगा।

    मैच से पहले प्लेइंग इलेवन का नाम देने के समय उन खिलाड़ियों का भी नाम देना होगा जो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम का हिस्सा बनेंगे। ये चार खिलाड़ी होंगे।

    अब इन चार खिलाड़ियों में से एक क्रिकेटर को 14वां ओवर खत्म होने से पहले सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतारा जा सकता है।

    ह्यूज एडमीड्स

    कौन करेगा खिलाड़ियों की नीलामी?

    ह्यूज एडमीड्स इस आयोजन के लिए नीलामीकर्ता होंगे। उन्होंने 2018 में रिचर्ड मैडले के बाद पदभार संभाला था।

    IPL 2022 की मेगा नीलामी के दौरान एडमीड्स आयोजन के पहले दिन बीच में ही गिर गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

    बाद में चारु शर्मा उनकी जगह नीलामी प्रक्रिया को पूरा कराया था।

    हालांकि, दूसरे दिन खिलाड़ियों के अंतिम स्लॉट की नीलामी के लिए एडमीड्स वापस आ गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    बेन स्टोक्स
    मयंक अग्रवाल

    ताज़ा खबरें

    शिलांग से सिलचर तक हाईवे बनाएगा भारत, बांग्लादेश को कैसे देगा जवाब? बांग्लादेश
    सुनील शेट्टी बेटी अथिया की तारीफ में बोले- उसने मातृत्व ऐसे अपनाया जैसे मछली पानी को सुनील शेट्टी
    निसान भारत समेत कई जगह कारखाने बंद करने पर कर रही विचार, कंपनी ने दिया बयान  निसान
    जैकलीन फर्नांडिस मां को याद कर बोलीं- टूट गई, किसी को खोने का दर्द सबसे बड़ा जैकलीन फर्नांडिस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    44 साल के हुए वीरेंद्र सहवाग, 'मुल्तान के सुल्तान' के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकॉर्ड्स गौतम गंभीर
    सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष करेंगे बंगाल क्रिकेट संघ का नेतृत्व- रिपोर्ट BCCI
    IPL 2023 में शिखर धवन होंगे पंजाब किंग्स के कप्तान, मयंक अग्रवाल की लेंगे जगह शिखर धवन
    IPL: क्या इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स लेंगे नीलामी का हिस्सा? बेन स्टोक्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2022: बचे हुए सीजन के लिए मुंबई ने कुमार कार्तिकेय को अपने साथ जोड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम MI: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: बचे हुए सीजन के लिए मुंबई से जुड़े धवल कुलकर्णी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग

    बेन स्टोक्स

    इंग्लैंड के उपयोगी ऑलराउंडर हैं बेन स्टोक्स, जानिए उनके शानदार रिकार्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    मानसिक स्वास्थ्य सही रखने के लिए स्टोक्स ने लिया क्रिकेट से अनिश्चित समय का ब्रेक इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड की टीम से बाहर रहेंगे स्टोक्स, 10 अक्टूबर को होगा अंतिम फैसला क्रिकेट समाचार
    दोबारा हुई स्टोक्स की अंगुली की सर्जरी, मिस करेंगे टी-20 विश्व कप और एशेज एशेज सीरीज

    मयंक अग्रवाल

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट: पहले दिन के महत्वपूर्ण पल, जिन्होंने मैच में डाल दिया रोमांच विराट कोहली
    #Opinion: इन खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले भारतीय टीम में मिलनी चाहिए जगह क्रिकेट समाचार
    विजय शंकर की जगह भारतीय टीम से जुड़ें मयंक अग्रवाल, क्या प्लेइंग इलेवन में मिलेगी जगह? क्रिकेट समाचार
    कौन रहा है भारत का सबसे बड़ा सलामी बल्लेबाज़, जानिए भारतीय ओपनर्स के आंकड़े और रिकॉर्ड रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025