NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: MI बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: MI बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    GT की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: MI बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 11, 2023
    12:49 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 57वें मैच में शुक्रवार (12 मई) को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होना है।

    MI को अब तक खेले गए 11 मैचों में से 6 में जीत और 5 में हार मिली है। दूसरी तरफ GT को 11 मैचों में से 8 में जीत और 3 में हार झेलनी पड़ी है।

    आइए इस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातें जानते हैं।

    टीम 

    इस टीम के साथ उतर सकती है MI 

    MI की टीम कमाल के फॉर्म में है। ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और नेहल वढेरा बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। टिम डेविड आखिरी ओवरों में तेजी से रन बना रहे हैं।

    टीम की समस्या उनकी गेंदबाजी और रोहित शर्मा की फॉर्म है, जिस पर उनको काम करना होगा।

    MI की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय और जेसन बेहरेनडोर्फ।

    प्लेइंग इलेवन

    इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है GT

    GT की टीम इस समय अंक तालिका में पहले स्थान पर है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में उन्होंने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।

    रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा और राशिद खान जलवा बिखेर रहे हैं।

    GT की संभावित प्लेइंग इलेवन: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद और मोहम्मद शमी।

    हेड टू हेड

    दोनों टीमों के बीच बराबरी का है मुकाबला 

    GT और MI के बीच अब तक 2 मैच खेले गए हैं। 1 मुकाबला GT ने जीता है और 1 मैच MI ने अपने नाम किया है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत होगी।

    पहला मैच 25, अप्रैल 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। मैच को GT ने 55 रन से जीता था।

    GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए थे। जवाब में MI 152/9 का स्कोर ही बना पाई थी।

    प्रदर्शन 

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

    सूर्यकुमार ने इस सीजन 11 मैच खेले हैं और 34.18 की औसत और 186.14 की स्ट्राइक रेट से 376 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 रन रहा है।

    ईशान ने इस सीजन 11 मैच खेले हैं और 30.45 की औसत और 142.55 की स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    शुभमन ने इस सीजन 11 मैच में 469 रन बनाए हैं। राशिद ने इस सीजन 11 मैच में 19 विकेट झटके हैं।

    ड्रीम इलेवन

    हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो 

    विकेटकीपर: रिद्धिमान साहा और ईशान किशन।

    बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शभमन गिल (उपकप्तान), नेहल वढेरा।

    ऑलराउंडर्स: हार्दिक पांड्या और कैमरून ग्रीन (कप्तान)।

    गेंदबाज: पीयूष चावला, मोहम्मद शमी और राशिद खान।

    GT और MI के बीच होने वाला यह मैच 12 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    मुंबई इंडियंस
    गुजरात टाइटंस
    रोहित शर्मा

    ताज़ा खबरें

    मुफ्त में बनवा सकते हैं बच्चे का आधार कार्ड, जानिए क्या है तरीका  आधार कार्ड
    गर्मी में सफर के दौरान कार को कैसे रखें ठंडा? कार
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    IPL 2023

    IPL 2023: SRH के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने LSG को हराकर दर्ज की 8वीं जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम LSG: क्विंटन डिकॉक ने लगाया IPL में अपना 20वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम LSG: मोहित शर्मा ने लखनऊ के खिलाफ झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकडे़ इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: GT के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  IPL 2023
    GT बनाम MI: शुभमन गिल ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े   शुभमन गिल
     IPL 2023: GT ने MI को दिया 208 का लक्ष्य, गिल-मिलर ने खेली उम्दा पारी  इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: LSG बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: नूर अहमद ने MI के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े  नूर अहमद
    IPL 2023: GT ने MI को हराकर दर्ज की पांचवी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    रोहित शर्मा

    विश्व कप से पहले भारत को खेलने हैं 14 मुकाबले, जानिए क्या हो सकती है रणनीति  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे वनडे में होगी रोहित की वापसी, जानिए ड्रीम इलेवन और प्रीव्यू  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप में 3 स्पिनर्स उतार सकता है भारत, रोहित शर्मा ने किया खुलासा  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025