NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / CSK बनाम KKR: रिंकू सिंह ने जमाया IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    CSK बनाम KKR: रिंकू सिंह ने जमाया IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    खेलकूद

    CSK बनाम KKR: रिंकू सिंह ने जमाया IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 14, 2023 | 11:26 pm 1 मिनट में पढ़ें
    CSK बनाम KKR: रिंकू सिंह ने जमाया IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    रिंकू सिंह ने तीसरा IPL अर्धशतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 61वें मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ दमदार अर्धशतक (54) जड़ा। यह उनके IPL करियर और इस सीजन का तीसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने महज 39 गेंद में पूरा किया। इससे पूर्व उन्होंने अपने 2 अर्धशतक सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और CSK के खिलाफ ही जमाए थे। आइए रिंकू की पारी और आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    ऐसी रही रिंकू की पारी 

    मैच में KKR को शुरुआती झटके लगे। इसके बाद रिंकू ने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। उन्होंने पारी में 125.58 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद में 54 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जमाए। रिंकू ने कप्तान नितीश राणा के साथ मिलकर 76 गेंद में 99 रन की शानदार साझेदारी निभाई। इसी साझेदारी ने पूरा मैच बदल दिया और KKR को मैच में जीत मिली।

    ऐसा रहा है रिंकू का IPL करियर 

    25 साल के रिंकू ने IPL में 2018 से लेकर 2023 तक अब तक 30 मैच खेले हैं। 28 पारियों में उन्होंने 32.90 की औसत और 137.95 की स्ट्राइक रेट के साथ 658 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 58 रन का है। रिंकू लीग में 48 चौके और 34 छक्के भी जमा चुके हैं। रिंकू ने इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है।

    KKR ने CSK को दी शिकस्त 

    पहले बल्लेबाजी करते CSK ने हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन बनाए थे। शिवम दुबे ने 48 रन की लाजवाब पारी खेली। उनके अलावा डेवोन कॉनवे ने 30 और रविंद्र जडेजा ने 20 रनों की पारी खेली। KKR की टीम ने महज 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम को 6 विकेट से जीत मिली। रिंकू के अलावा नितीश ने 57 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रिंकू सिंह
    IPL 2020
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स

    रिंकू सिंह

    IPL 2023 में अब तक रहा है इन अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा, आंकड़े दे रहे गवाही  IPL 2023
    KKR के खिलाफ मैच के बाद बुरी तरह से टूट चुका है यश दयाल का परिवार यश दयाल
    KKR बनाम CSK: रिंकू सिंह ने जमाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    IPL 2020

    IPL: SRH के लिए किस खिलाड़ी ने पिछले साल किया था सबसे अधिक प्रभावित? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020 में मुझे ज्यादा मौके मिलने चाहिए थे- कुलदीप यादव इंडियन प्रीमियर लीग
    दिल्ली की एक नर्स ने भारतीय खिलाड़ी से मांगी थी IPL की अंदरुनी जानकारी- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    धोनी और कोहली के बाद इस खिलाड़ी को माइकल वॉन ने बताया भारत का अगला सुपरस्टार विराट कोहली

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2023: CSK को हराकर KKR प्लेऑफ की रेस में बरकरार, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम SRH: मार्करम और राशिद के बीच हो सकती है कड़ी टक्कर, जानिए आंकड़े IPL 2023
    IPL 2023: CSK ने KKR को दिया 145 रन का लक्ष्य, शिवम दूबे की उम्दा पारी  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: KKR के खिलाफ CSK ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    RR बनाम RCB: 'प्लेयर ऑफ द मैच' वेन पार्नेल ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: RCB ने RR को 112 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    RR बनाम RCB: फाफ डु प्लेसिस ने 4,000 IPL रन पूरे किए, चौथे विदेशी खिलाड़ी बने  फाफ डु प्लेसिस
    IPL 2023: RCB ने RR के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: CSK बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या है प्लेऑफ का समीकरण? जानिए किस टीम की कैसी है स्थिति  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम DC: मथीशा पथिराना ने सीजन में दूसरी बार झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े  IPL 2023
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023