NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: नीलामी के बाद RCB की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
    अगली खबर
    IPL 2023: नीलामी के बाद RCB की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
    RCB ने नीलामी में सात खिलाड़ियों को खरीदा (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: नीलामी के बाद RCB की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 24, 2022
    02:10 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी बीते शुक्रवार (23 दिसंबर) को कोच्चि में सम्पन्न हुई। इस छोटी नीलामी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 8.75 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी थी।

    RCB ने इस बार सात खिलाड़ियों को खरीदकर अपने 25 खिलाड़ियों का स्क्वाड पूरा किया। इसके बावजूद RCB के पर्स में 1.75 करोड़ रुपये शेष रहे।

    नीलामी के बाद RCB की पूरी टीम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    रिटेन

    नीलामी से पहले RCB ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन

    पिछले महीने जब RCB ने अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने की सूची जारी की थी, तब उसमें कोई चौंकाने वाला बदलाव नहीं था।

    RCB ने फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल और आकाश दीप को अपने साथ बरकरार रखा था।

    IPL नीलामी 2023

    नीलामी में RCB ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

    RCB ने सबसे बड़ी बोली इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स (3.2 करोड़ रुपये) पर लगाई।

    उनके अलावा RCB ने रीस टॉपले (1.9 करोड़ रुपये) के रूप में दूसरा विदेशी खिलाड़ी खरीदा।

    वहीं, हिमांशु शर्मा (20 लाख रुपये), विल जैक्स (3.2 करोड़ रुपये), मनोज भांडगे (20 लाख रुपये), राजन कुमार (70 लाख रुपये), अविनाश सिंह (60 लाख रुपये) और सोनू यादव (रुपये 20 लाख) के रूप में भारतीय खिलाड़ियों पर दांव लगाया।

    स्क्वाड

    IPL 2023 के लिए RCB का पूरा स्क्वाड

    कोच्चि में हुई नीलामी के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम इस प्रकार है:

    फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, विल जैक्स, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह और सोनू यादव।

    संभावित एकादश

    ऐसी हो सकती है RCB की प्लेइंग इलेवन

    RCB इस बार डुप्लेसिस और कोहली की सलामी जोड़ी के साथ ही उतर सकती है। पिछले सीजन में कमाल करने वाले रजत पाटीदार और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल शीर्षक्रम में रहेंगे।

    निश्चित ही दिनेश कार्तिक एक बार फिर मैच फिनिशर की भूमिका में नजर आएंगे।

    वहीं, सुयश प्रभुदेसाई, हसरंगा और शाहबाज अहमद के रूप में ऑलराउंडर हो सकते हैं।

    तेज गेंदबाजी में जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज एक साथ नजर आ सकते हैं।

    लेखा-जोखा

    तीन बार उपविजेता रही है RCB

    RCB अब तक IPL का खिताब नहीं जीत सकी है और तीन बार उपविजेता (2009, 2011 और 2016) रही है।

    इसके अलावा सात बार RCB लीग स्टेज से ही बाहर हुई है। वहीं, पांच बार टीम प्ले-ऑफ से आगे नहीं बढ़ सकी है।

    पिछले सीजन में RCB लीग के 14 में से आठ मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे पायदान पर रही थी। हालांकि, डुप्लेसी की कप्तानी में टीम प्ले-ऑफ से आगे नहीं बढ़ सकी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    IPL नीलामी

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    RCB बनाम SRH: टॉस जीतकर हैदराबाद की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम SRH: लीग के पांचवें सबसे कम स्कोर पर सिमटी बैंगलोर, बनाए ये अनचाहे रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    बैंगलोर को 68 रनों पर समेटकर हैदराबाद ने जीता लगातार पांचवां मैच, बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम RR: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023 नीलामी: हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023 नीलामी: मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा मयंक अग्रवाल
    IPL 2023 नीलामी: अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा चेन्नई सुपरकिंग्स
    सैम कर्रन बने इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा IPL 2023

    IPL 2023

    IPL 2023: जो रूट मिनी नीलामी में हो सकते हैं शामिल- रिपोर्ट जो रूट
    IPL 2023: नीलामी के लिए 991 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, खरीदे जा सकेंगे 87 खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में जोड़ा गया 'इंपैक्ट प्लेयर' के रूप में नया नियम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: जानिए नीलामी के लिए किस टीम के पर्स में है सबसे ज्यादा पैसे इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी

    IPL 2022 नीलामी: छह करोड़ रुपये में बिके ओडियन स्मिथ, मार्को येंसन को मिले 4.20 करोड़ IPL 2022
    IPL 2022 नीलामी: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे शिवम दुबे, मिले चार करोड़ रुपये IPL 2022
    IPL 2022 नीलामी: दिल्ली ने खलील अहमद को 5.25 और साकरिया को 4.20 करोड़ में खरीदा खलील अहमद
    IPL 2022 नीलामी: दो करोड़ में बिके राज अंगद बावा, दिल्ली में शामिल हुए यश ढुल IPL 2022
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025