NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: अजिंक्य रहाणे को हर मैच में स्पिन गेंदबाजों ने किया है आउट, जानिए आंकड़े 
    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे को हर मैच में स्पिन गेंदबाजों ने किया है आउट, जानिए आंकड़े 
    1/5
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे को हर मैच में स्पिन गेंदबाजों ने किया है आउट, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 15, 2023
    02:11 pm
    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे को हर मैच में स्पिन गेंदबाजों ने किया है आउट, जानिए आंकड़े 
    अजिंक्य रहाणे स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पा रहे (तस्वीर: ट्विटर/@ChennaiIPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में अजिंक्य रहाणे ने जब शुरुआत की थी तो उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। सीजन के पहले हाफ में उनका बल्ला जमकर बोला, लेकिन दूसरे हाफ में वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में वह 11 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। स्पिन के खिलाफ रहाणे लगातार संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    2/5

    स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कैसा रहा है रहाणे का प्रदर्शन? 

    इस सीजन रहाणे 8 बार आउट हुए हैं और हर बार उन्हें स्पिन गेंदबाजों ने पवेलियन भेजा है। वह 7 से 15 ओवर के बीच आउट हुए हैं। KKR के खिलाफ उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया। वह लॉन्ग ऑन की तरफ छक्का लगाना चाहते थे, लेकिन बाउंड्री लाइन के पास खड़े जेसन रॉय ने उनका कैच लपक लिया। इस सीजन स्पिन के खिलाफ उनका औसत 18.12 का रहा है और उन्होंने 134.25 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

    3/5

    स्पिन गेंदबाजों ने कैसे किया है रहाणे को आउट?

    रहाणे 3 बार ऑफ स्पिनरों का शिकार बन चुके हैं। उनके खिलाफ उन्होंने 123.80 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। लेग स्पिनर के खिलाफ वह 5 बार आउट हुए हैं। हालांकि, उनके खिलाफ उन्होंने 153.6 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इस बीच उन्हें बाएं हाथ के स्पिनरों ने अभी तक आउट नहीं किया है, लेकिन उनके खिलाफ वह सिर्फ 106.45 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ रहाणे को अपना प्रदर्शन सुधारना होगा।

    4/5

    तेज गेंदबाजों के खिलाफ शानदार रहा है रहाणे का प्रदर्शन 

    तेज गेंदबाजों के खिलाफ रहाणे का बल्ला इस सीजन जमकर बोला है। उन्होंने 236.20 की शानदार स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए हैं। उन्होंने तेज गेंदबाजों को 9 छक्के और 12 चौके भी जमाए हैं। IPL में ओवरऑल स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ रहाणे का प्रदर्शन देखें तो वह 112 पारियों में 58 बार उनके खिलाफ आउट हो चुके हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 118.22 की रही है। रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें 6 बार IPL में आउट किया है।

    5/5

    इस सीजन कैसा रहा है रहाणे का प्रदर्शन?

    रहाणे ने इस सीजन पहली 5 पारियों में 199.05 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इस दौरान 61 (27), 37 (20), 9 (10) और 71 (29) के स्कोर बनाए थे। इसके बाद अगली 4 पारियों में वह एक बार भी 25 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाए हैं। उन्होंने आखिरी 4 पारियों में 15 (13), 21 (17), 21 (20) और 16 (11) का स्कोर बनाया है। इस सीजन उन्होंने 11 मैच में 282 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    IPL 2023
    अजिंक्य रहाणे
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: LSG-MI के लिए प्लेऑफ में स्थान पक्का करने का मौका, जानें जरुरी आंकड़े मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: GT बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद के आंकड़े गुजरात जायंट्स
    CSK बनाम KKR: दीपक चाहर ने लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम KKR: नितीश राणा ने जड़ा इस सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  नितीश राणा

    अजिंक्य रहाणे

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, रहाणे की हुई वापसी  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    KKR बनाम CSK: अजिंक्य रहाणे ने IPL करियर का 30वां अर्धशतक बनाया, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे इस सीजन कर रहे धमाकेदार प्रदर्शन, आंकड़े कर देंगे हैरान  IPL 2023
    MI VS CSK: अजिंक्य रहाणे ने IPL 2023 का सबसे तेज अर्धशतक जमाया, जानिए उनके आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    CSK बनाम KKR: रिंकू सिंह ने जमाया IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रिंकू सिंह
    IPL 2023: CSK को हराकर KKR प्लेऑफ की रेस में बरकरार, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK ने KKR को दिया 145 रन का लक्ष्य, शिवम दूबे की उम्दा पारी  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: KKR के खिलाफ CSK ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    RR बनाम RCB: 'प्लेयर ऑफ द मैच' वेन पार्नेल ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    RR बनाम RCB: ग्लेन मैक्सवेल ने इस सीजन में लगाया पांचवा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    IPL 2023: RCB ने RR को दिया 172 रन का लक्ष्य, मैक्सवेल ने खेली शानदार पारी  IPL 2023
    RR बनाम RCB: फाफ डु प्लेसिस ने 4,000 IPL रन पूरे किए, चौथे विदेशी खिलाड़ी बने  फाफ डु प्लेसिस
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023