NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने जीती पर्पल कैप, ऐसा रहा प्रदर्शन
    खेलकूद

    IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने जीती पर्पल कैप, ऐसा रहा प्रदर्शन

    IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने जीती पर्पल कैप, ऐसा रहा प्रदर्शन
    लेखन अंकित पसबोला
    May 29, 2022, 11:44 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने जीती पर्पल कैप, ऐसा रहा प्रदर्शन
    युजवेंद्र चहल (तस्वीर: ट्विटर/@rajasthanroyals)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को सात विकेट से हराकर अपना पहला खिताब जीत लिया है। GT के खिलाफ फाइनल मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने विपक्षी कप्तान हार्दिक पांडया का विकेट लिया और इसके साथ ही IPL 2022 में सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज बने। उन्होंने RCB के वानिंदु हसरंगा (26) को पीछे छोड़कर पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। चहल के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    IPL 2022 में चहल का प्रदर्शन

    चहल ने IPL सीजन का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और मौजूदा सीजन में 19.51 की औसत से 27 विकेट अपने नाम किए। इस बीच उनका इकॉनमी रेट 7.75 रहा है। IPL 2022 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देकर पांच विकेट लेना रहा। चहल ने चौथी बार IPL के किसी सीजन में 20 से अधिक विकेट लिए हैं। इससे पहले उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन IPL 2015 में 23 विकेट लेकर किया था।

    पर्पल कैप जीतने वाले तीसरे स्पिनर बने चहल

    चहल लीग इतिहास में पर्पल कैप जीतने वाले सिर्फ तीसरे स्पिन गेंदबाज बने हैं। बता दें उनसे पहले प्रज्ञान ओझा (2010) और इमरान ताहिर (2019) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। चहल किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले आरपी सिंह, ओझा, मोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल पर्पल कैप हासिल करने वाले भारतीय हैं।

    चहल ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

    चहल एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ताहिर (26 विकेट, IPL 2019) और हसरंगा (26 विकेट, IPL 2022) को पीछे छोड़ दिया है। मौजूदा सीजन में चहल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक ली और राजस्थान के लिए हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने थे। उस मैच में उन्होंने फाइव विकेट हॉल लिया और वह कोलकाता के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    ड्वेन ब्रावो और भुवनेश्वर कुमार ही सिर्फ ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने IPL इतिहास में दो बार पर्पल कैप जीती है। भुवनेश्वर (2016 और 2017) ने लगातार दो बार ये कारनामा किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    युजवेंद्र चहल
    IPL 2022
    गुजरात टाइटंस

    ताज़ा खबरें

    फरवरी में होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी- रिपोर्ट विमेंस प्रीमियर लीग
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों के उम्मीदवार किए घोषित भाजपा समाचार
    मिनी बस के आकार का क्षुद्रग्रह धरती के करीब से गुजरा, टल गया संकट अंतरिक्ष

    इंडियन प्रीमियर लीग

    विमेंस प्रीमियर लीग में टीम खरीदने के बाद RCB ने जारी किया फ्रेंचाइजी का नया लोगो विमेंस प्रीमियर लीग
    WIPL: इन IPL फ्रेंचाइजियों ने नहीं जताई महिला टीम खरीदने की इच्छा विमेंस प्रीमियर लीग
    बिग बैश लीग: स्टीव स्मिथ ने जमाया लगातार दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े स्टीव स्मिथ
    ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डेन क्रिश्चियन ने की संन्यास की घोषणा, जानिए कब खेलेंगे आखिरी मैच बिग बैश लीग

    युजवेंद्र चहल

    जूनियर NTR ने की भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात, वायरल हुईं तस्वीरें जूनियर NTR
    कुलदीप यादव बनाम युजवेंद्र चहल: वनडे क्रिकेट में कैसे रहे हैं दोनों के आंकड़े? कुलदीप यादव
    युजवेंद्र चहल का वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक कैसा रहा है प्रदर्शन? भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    दूसरा वनडे: श्रीलंका ने भारत को दिया 216 रनों का लक्ष्य, कुलदीप ने झटके तीन विकेट भारतीय क्रिकेट टीम

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    भारत बनाम श्रीलंका: शुभमन गिल पहले मैच में कर सकते हैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू  भारतीय क्रिकेट टीम
    केन विलियमसन का साल 2022 में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े केन विलियमसन
    IPL 2023: नीलामी के बाद गुजरात टाइटंस की टीम, जानिए क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    जोशुआ लिटिल IPL अनुबंध पाने वाले आयरलैंड के पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023