NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: कौन हैं मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज कुमार कार्तिकेय सिंह?
    खेलकूद

    IPL 2022: कौन हैं मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज कुमार कार्तिकेय सिंह?

    IPL 2022: कौन हैं मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज कुमार कार्तिकेय सिंह?
    लेखन अंकित पसबोला
    May 01, 2022, 02:07 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022: कौन हैं मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज कुमार कार्तिकेय सिंह?
    कुमार कार्तिकेय (तस्वीर- Twitter/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में बीती रात मुंबई इंडियंस (MI) ने लगातार आठ हार के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में MI ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को पांच विकेट से हराया। इस मुकाबले में MI की ओर से कुमार कार्तिकेय सिंह ने अपना IPL डेब्यू किया और गेंदबाजी से प्रभावित किया। आइए जानते हैं कौन हैं कार्तिकेय और कैसा रहा है उनका अब तक का सफर।

    कार्तिकेय ने किफायती गेंदबाजी से किया प्रभावित

    कार्तिकेय ने अपने चार ओवरों में 4.75 की इकॉनमी रेट से सिर्फ 19 रन देकर विपक्षी कप्तान संजू सैमसन का विकेट लिया। कार्तिकेय ने अपनी गेंदबाजी में विविधता से प्रभावित किया। उन्होंने पूरे सीजन में धूम मचा रहे बटलर को भी खामोश रखा। बटलर ने कार्तिकेय के खिलाफ 11 गेंदों में सिर्फ सात रन बनाए। इस बीच कोई भी चौका या छक्का नहीं देखने को मिला।

    मध्य प्रदेश से की प्रोफेशनल करियर की शुरुआत

    कार्तिकेय मूलत: उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। फिलहाल उनका परिवार कानपुर में रहता है। कार्तिकेय के पापा श्यामनाथ सिंह पुलिस में सिपाही हैं। उन्होंने शुरुआत में अपने राज्य से ही करियर बनाने की कोशिश की, जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने दिल्ली की ओर रूख किया और फिर असफलता ही हाथ लगी। आखिरकार सितंबर 2018 में मध्य प्रदेश की ओर से सौराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने अपना लिस्ट-A डेब्यू किया।

    फिलहाल ऐसा है कार्तिकेय का क्रिकेटिंग करियर

    24 वर्षीय कार्तिकेय बाएं हाथ के गेंदबाज है, जो घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने अब तक नौ टी-20 मैचों में 16.40 की औसत और 5.29 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट ले लिए हैं। वहीं 19 लिस्ट-A मैचों में उन्होंने 36.11 की औसत से 18 विकेट ले लिए हैं। इनके अलावा कार्तिकेय अब तक नौ फर्स्ट क्लास मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें 35 विकेट चटका चुके हैं।

    बतौर रिप्लेसमेंट टीम से जुड़े हैं कार्तिकेय

    कार्तिकेय IPL 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) के साथ सपोर्ट स्टाफ के रूप में जुड़े हुए थे। आधे सीजन के बीत जाने के बाद MI के दल में शामिल रहे अरशद खान चोटिल होकर बाहर हो गए। अरशद के रिप्लेसमेंट के तौर पर कार्तिकेय को MI ने अपने दल में शामिल कर लिया। बता दें कार्तिकेय को अपने साथ जोड़ने के लिए MI ने 20 लाख रुपये खर्च किए।

    नौ साल से घर नहीं गए हैं कार्तिकेय

    उच्च स्तर पर क्रिकेट खेलने के लिए कार्तिकेय ने कड़ी मेहनत की, जिसके चलते वह लम्बे समय से अपने घर नहीं जा सके हैं। कार्तिकेय ने इस बारे में दैनिक जागरण को बताया, "मैं नौ साल से घर नहीं गया हूं। मैंने सोचा था जब कुछ बन जाऊंगा तब ही घर जाऊंगा। मेरे मम्मी-पापा बार-बार बुलाते थे, खासकर मेरी मम्मी बहुत बुलाती थी। मगर मैं लगन का पक्का था। अब IPL खेलने के बाद घर लौटूंगा।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2022
    कुमार कार्तिकेय सिंह

    ताज़ा खबरें

    महिला टी-20 विश्व कप 2023: इंग्लैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
    स्टीव स्मिथ टेस्ट में 9,000 रन पूरे करने के हैं करीब, बना सकते हैं प्रमुख रिकॉर्ड्स  स्टीव स्मिथ
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? विराट कोहली
    हरी मूंग दाल को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ खान-पान

    इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 लीग्स में खेलने के लिए बांग्लादेश और श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे जोसुआ लिटिल आयरलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना

    क्रिकेट समाचार

    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने लगाया दोहरा शतक, ऐसा रहा तीसरा दिन  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    रविंद्र जडेजा ने बताया कितनी मुश्किल रही वापसी, बोले- 5 महीनों तक सूरज नहीं देखा रविंद्र जडेजा
    ऑस्ट्रेलिया ने शेयर किया भारत के 36 पर सिमटने वाला वीडियो, भारतीय फैंस ने याद दिलाया गाबा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    अगस्त में आयरलैंड जाकर 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी भारतीय टीम- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    कुमार कार्तिकेय सिंह

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: जम्मू-कश्मीर की रोमांचक जीत, प्रियांक पांचाल ने जड़ा दोहरा शतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: कुमार कार्तिकेय ने रेलवे के खिलाफ लिए 5 विकेट, सातवीं बार किया ये कारनामा रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने बंगाल को हराया, फाइनल में किया प्रवेश क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023