NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: क्या हैं मुंबई इंडियंस की लगातार सात हार के मुख्य कारण?
    खेलकूद

    IPL 2022: क्या हैं मुंबई इंडियंस की लगातार सात हार के मुख्य कारण?

    IPL 2022: क्या हैं मुंबई इंडियंस की लगातार सात हार के मुख्य कारण?
    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 22, 2022, 12:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022: क्या हैं मुंबई इंडियंस की लगातार सात हार के मुख्य कारण?
    रोहित शर्मा

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) अपने पहले सात मैच लगातार गंवा चुकी है। पांच बार की चैंपियन मुंबई के नाम पहले सात मैच लगातार गंवाने वाली पहली टीम बनने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई के लिए चीजें लगातार खराब होती गई हैं। अब वे लगभग इस सीजन से भी बाहर हो चुके हैं। आइए जानते हैं मुंबई की लगातार सात हारों के मुख्य कारण क्या रहे हैं।

    रोहित ने कप्तानी में की हैं कई बड़ी गलतियां

    रोहित शर्मा को हमेशा चतुर कप्तानी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस सीजन उन्होंने बड़ी गलतियां की हैं। आठ करोड़ रुपये से अधिक कीमत मिलने के बावजूद टिम डेविड ने इस सीजन केवल दो मैच खेले हैं। जहां सभी टीमें कम से कम दो स्पिन विकल्प के साथ उतर रही हैं तो वहीं मुंबई ने केवल मुरुगन अश्विन के साथ उतरने का फैसला लिया। शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव के बल्लेबाजी क्रम से छेड़छाड़ किया गया।

    पोलार्ड पर दिखाया गया आवश्यकता से अधिक भरोसा

    मुंबई ने दिग्गज खिलाड़ी किरोन पोलार्ड को रिटेन करके ही दिखा दिया था कि उन्हें इस खिलाड़ी पर कितना भरोसा है। हालांकि, इस सीजन में लगातार फ्लॉप होने के बाद भी उन पर भरोसा बनाए रखना टीम मैनेजमेंट की गलती कही जा सकती है। पोलार्ड ने इस सीजन सात मैचों में केवल 96 रन बनाए हैं और 25 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। टीम मैनेजमेंट पोलार्ड को आराम देकर किसी अन्य खिलाड़ी को मौका दे सकती थी।

    ओपनिंग जोड़ी ने किया निराश

    सीजन के पहले मैच में रोहित और ईशान किशन की जोड़ी ने मुंबई को 67 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी थी। हालांकि, इसके बाद ये जोड़ी लगातार फ्लॉप साबित हुई है। सीजन के पहले मैच को छोड़कर अगले छह में से केवल एक मैच में इस जोड़ी ने 50 रन जोडे़ हैं। खास बात यह है कि इस सीजन के सातों मैच में मुंबई ने रोहित के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया है।

    मुंबई की गेंदबाजी में नहीं है कोई धार

    मुंबई की गेंदबाजी इस सीजन एकदम बेरंग नजर आई है। अब तक 10 लोग मुंबई के लिए गेंदबाजी कर चुके हैं और सबने मिलकर 36 विकेट हासिल किए हैं। तीन गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने छह-छह और दो ने पांच-पांच विकेट लिए हैं। विदेशी गेंदबाजों टायमल मिल्स और डेनिएल सैम्स ने 11 से अधिक की इकॉनमी के साथ रन लुटाए हैं। टीम के सबसे बड़े हथियार जसप्रीत बुमराह को केवल चार ही विकेट मिले हैं।

    नीलामी में ही कर दी थी मुंबई ने गलती

    मुंबई में नीलामी में ढेर सारे युवा खिलाड़ियों को खरीदा था जो भविष्य के लिए तो सही हो सकते हैं, लेकिन वर्तमान में टीम को परेशानी उठानी पड़ रही है। मुंबई ने अनुभवी खिलाड़ियों का पीछा ही नहीं किया। वर्तमान गेंदबाजी लाइनअप की बात करें तो बुमराह के अलावा किसी के पास अच्छा अंतरराष्ट्रीय अनुभव नहीं है। इसके अलावा इस सीजन से बाहर होने के बावजूद जोफ्रा आर्चर को खरीदने से उनके पास एक खिलाड़ी कम भी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा
    मुंबई इंडियंस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन? राजस्थान रॉयल्स
    IPL में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन? राजस्थान रॉयल्स
    MI बनाम CSK: आखिरी गेंद पर चौका लगाकर धोनी ने दिलाई जीत, मुंबई की सातवीं हार खेलकूद
    MI बनाम CSK: टॉस जीतकर चेन्नई की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन खेलकूद

    रोहित शर्मा

    विजडन द्वारा चुने पांच खिलाड़ियों में रोहित और बुमराह शामिल, जो रूट बने लीडिंग क्रिकेटर क्रिकेट समाचार
    IPL: चेन्नई के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: हार के बाद अब मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर लगा भारी जुर्माना खेलकूद
    IPL 2022: कोलकाता के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार

    मुंबई इंडियंस

    MI बनाम CSK: जानें मुकाबले का ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम LSG: मुंबई की लगातार छठी हार, मैच में बने ये रिकार्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम LSG: टॉस जीतकर मुंबई की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 66 का है केएल राहुल का औसत, जानें उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023