NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: बचे हुए सीजन से बाहर हुए चोटिल टायमल मिल्स, MI को लगा बड़ा झटका
    खेलकूद

    IPL 2022: बचे हुए सीजन से बाहर हुए चोटिल टायमल मिल्स, MI को लगा बड़ा झटका

    IPL 2022: बचे हुए सीजन से बाहर हुए चोटिल टायमल मिल्स, MI को लगा बड़ा झटका
    लेखन अंकित पसबोला
    May 05, 2022, 10:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022: बचे हुए सीजन से बाहर हुए चोटिल टायमल मिल्स, MI को लगा बड़ा झटका
    चोटिल टायमल मिल्स हुए बाहर (तस्वीर- Twitter/@tmills15)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली मुंबई इंडियंस (MI) के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, MI के तेज गेंदबाज टायमल मिल्स चोट के चलते बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के अनकैप्ड खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स को मिल्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जोड़ा गया है। बता दें स्टब्स को 20 लाख रुपये में MI ने साइन किया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    MI का आधिकारिक बयान

    MI ने इसको लेकर अपने बयान में कहा, "चोटिल टायमल मिल्स की जगह दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स को टीम में शामिल किया गया है। मिल्स बचे हुए सीजन से बाहर हुए हैं। 21 वर्षीय ट्रिस्टन का घरेलू सीजन काफी अच्छा रहा है और उन्होंने हाल ही में समाप्त हुई टी-20 घरेलू लीग में अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ट्रिस्टन बाकी सीजन के लिए MI टीम में शामिल होंगे।"

    खराब रहा मिल्स का प्रदर्शन

    बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिल्स के लिए IPL 2022 कुछ खास नहीं बीता है। उन्होंने मौजूदा सीजन में पांच मैचों में 31.67 की औसत से छह विकेट चटकाए थे। इस बीच वह काफी महंगे (इकॉनमी रेट- 11.18) भी साबित हुए हैं। मिल्स ने इस बार अपना आखिरी मैच 16 अप्रैल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेला, जिसमें उन्होंने बिना विकेट लिए 54 रन लुटाए थे।

    ऐसा रहा है स्टब्स का करियर

    विकेटकीपर बल्लेबाज स्टब्स ने अब तक 17 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 38.92 की उम्दा औसत और 157.14 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 506 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 80* के सर्वोच्च स्कोर के साथ तीन अर्धशतक लगाए हैं। हाल ही में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका-A की ओर से खेलते हुए टी-20 मुकाबलों में जिम्बाब्वे इलेवन के खिलाफ 39* और 17* के स्कोर किए। स्टब्स ने 11 लिस्ट-A मैचों में 275 रन बनाए हैं।

    प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है मुंबई

    IPL इतिहास की सबसे सफल टीम MI के लिए यह सीजन निराशाजनक बीता है। रोहित शर्मा की कप्तानी में MI ने अब तक नौ मैच खेले हैं, जिसमें आठ में उन्हें हार मिली है और टीम प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। MI ने अपनी इकलौती जीत राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ दर्ज की थी। अब MI अपना अगला मुकाबला 06 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    MI ने मौजूदा सीजन में अपने शुरुआती आठ मैच हारकर अनचाहा रिकॉर्ड बनाया। पांच बार खिताब जीत चुकी MI, IPL इतिहास में पहली ऐसी टीम बनी, जिसने लगातार शुरुआती आठ मैच हारे हों।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    IPL 2022

    ताज़ा खबरें

    अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कहा- भारतीय बाजार अच्छी तरह से विनियमित निर्मला सीतारमण
    नासा और IBM ने पृथ्वी के बारे में नई खोजों के लिए मिलाया हाथ  नासा
    4 मार्च से शुरू होगी महिला प्रीमियर लीग, मुंबई में खेले जाएंगे सभी मुकाबले  महिला क्रिकेट
    RTE: निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया अगले हफ्ते से होगी शुरू शिक्षा

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिकेट समाचार

    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: पहले टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    एलन डोनाल्ड बने रहेंगे बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी कोच, BCB ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    क्या है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का इतिहास और किस टीम का पलड़ा रहा है भारी? जानिए आंकड़े  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    जोगिंदर शर्मा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े  जोगिंदर शर्मा

    मुंबई इंडियंस

    दुनिया के टॉप-5 इंस्टाग्राम अकाउंट्स वाली खेल की टीमों में RCB इकलौती भारतीय टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    मुंबई इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कैमरून ग्रीन, गेंदबाजी करना मुश्किल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    महिला IPL की पांच टीमों का ऐलान, अडानी ग्रुप ने 1,289 करोड़ रुपये में खरीदी टीम महिला क्रिकेट
    राहुल द्रविड़ आज मना रहे अपना 50वां जन्मदिन, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023