Page Loader
LSG बनाम MI: टॉस जीतकर मुंबई की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल और रोहित शर्मा

LSG बनाम MI: टॉस जीतकर मुंबई की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

लेखन Neeraj Pandey
Apr 24, 2022
07:04 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 37वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमें आमने-सामने हैं। मुंबई को सीजन की पहली जीत की तलाश है तो वहीं लखनऊ ने सात में से चार मैच जीते हैं। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और अन्य जरूरी बातें।

प्लेइंग इलेवन

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, जयदेव उनादकट और जसप्रीत बुमराह। लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हूडा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, दुश्मंता चमीरा, रवि बिश्नोई और मोहसिन खान।

आंकड़े

वानखेड़े स्टेडियम के कुछ अहम आंकड़े

वानखेड़े में सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड RCB के नाम है। IPL 2015 में RCB ने MI के खिलाफ 235/1 का स्कोर बनाया था। इस मैदान में सबसे कम टीम स्कोर का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स (67/10 बनाम MI) के नाम दर्ज है। वानखेड़े में LSG से केएल राहुल ने नौ मैचों में लगभग 50 की औसत से 399 रन बनाए हैं। MI से रोहित शर्मा ने इस मैदान में 1,733 रन बनाए हैं।

केएल राहुल

राहुल पर रहेंगी सबकी निगाहें

MI के खिलाफ राहुल का प्रदर्शन अदभुत रहा है और उन्होंने 76.40 की औसत से 15 मैचों में 764 रन बनाए हैं। Cricketpedia के मुताबिक राहुल ने MI के खिलाफ दो शतक और पांच अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। इस टीम के खिलाफ नाबाद 103* का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रखने वाले राहुल ने 132.64 की स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं। वह एक भी बार शून्य पर आउट नहीं हुए हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

IPL 2022 में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में LSG ने MI को 18 रनों से हराया था। उस मैच में केएल राहुल ने शतक लगाया था।