NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: अपने 100वें मैच में केएल राहुल ने लगाया शानदार शतक, बनाए रिकार्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2022: अपने 100वें मैच में केएल राहुल ने लगाया शानदार शतक, बनाए रिकार्ड्स

    IPL 2022: अपने 100वें मैच में केएल राहुल ने लगाया शानदार शतक, बनाए रिकार्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 16, 2022
    05:41 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 26वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया है।

    अपना 100वां मैच खेल रहे राहुल ने करियर का तीसरा शतक लगाया है और यह MI के खिलाफ उनका दूसरा शतक है।

    उनकी शतकीय पारी की बदौलत लखनऊ ने पहले खेलते हुए 199/4 का स्कोर बनाया है।

    राहुल द्वारा बनाए गए रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    जानकारी

    राहुल ने किया ये कारनामा

    IPL में राहुल 100वें मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 60 गेंदों में नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाए। उन्होंने 56 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।

    राहुल बनाम MI

    MI के खिलाफ राहुल ने बनाए ये रिकार्ड्स

    राहुल ने MI के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है और उनके खिलाफ अपना दूसरा शतक लगाया है।

    राहुल ने MI के खिलाफ अपने 750 रन पूरे कर लिए हैं।

    राहुल के अब MI के खिलाफ 76.40 की औसत से 764 रन बना लिए हैं।

    यह राहुल का MI के खिलाफ सातवां पचास से अधिक का स्कोर है और उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना की बराबरी कर ली है।

    ट्विटर पोस्ट

    IPL का ट्विट

    💯 in his 1⃣0⃣0⃣th IPL match for @klrahul11! 👏 👏

    The @LucknowIPL captain is leading from the front as he brings up his 3⃣rd IPL ton. 🙌 🙌

    Follow the match ▶️ https://t.co/8aLz0owuM1#TATAIPL | #MIvLSG pic.twitter.com/xk5EzSpBXl

    — IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2022

    उपलब्धि

    राहुल ने पूरे किए 3,500 रन

    राहुल ने अपने IPL करियर के 3,500 रन पूरे कर लिए हैं और वह ऐसा करने वाले विश्व के 16वें बल्लेबाज बन गए हैं।

    राहुल के 100 मैचों में 47.40 की औसत और 136.87 की स्ट्राइक रेट से 3,508 रन हो गए हैं।

    इस मैच में उन्होंने अपने 300 चौके भी पूरे किए हैं।

    इसके अलावा उन्होंने 144 छक्के भी लगा लिए हैं।

    रिकार्ड्स

    राहुल ने बनाए ये रिकार्ड्स

    राहुल अलग-अलग टीमों के लिए शतक बनाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

    RCB के लिए 5 शतक बनाने वाले विराट कोहली के बाद कुल मिलाकर वह एक से ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे कप्तान बने हैं।

    राहुल किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ दो शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, कोहली और डेविड वार्नर ऐसा कर चुके हैं।

    राहुल IPL में तीन नाबाद शतक (100*, 132* और 103*) लगाने वाले पहले भारतीय बने हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    इंडियन प्रीमियर लीग

    RCB बनाम MI: टॉस जीतकर बैंगलोर की पहले गेंदबाजी, टीम में हुए ये बदलाव क्रिकेट समाचार
    RCB बनाम MI: मुंबई ने दिया 152 रनों का लक्ष्य, सूर्यकुमार ने लगाया अर्धशतक क्रिकेट समाचार
    RCB बनाम MI: मुंबई को हराकर बैंगलोर ने दर्ज की अपनी तीसरी जीत, बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है आंद्रे रसेल का प्रदर्शन? कोलकाता नाइट राइडर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025