NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: तीसरी बार केएल राहुल पर लगा जुर्माना, मंडरा रहा बैन होने का खतरा
    खेलकूद

    IPL 2022: तीसरी बार केएल राहुल पर लगा जुर्माना, मंडरा रहा बैन होने का खतरा

    IPL 2022: तीसरी बार केएल राहुल पर लगा जुर्माना, मंडरा रहा बैन होने का खतरा
    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 25, 2022, 07:43 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022: तीसरी बार केएल राहुल पर लगा जुर्माना, मंडरा रहा बैन होने का खतरा
    तस्वीर- iplt20.com

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में शानदार बल्लेबाजी की है। बीती रात उन्होंने नाबाद शतक लगाते हुए अपनी टीम को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शानदार जीत दिलाई थी। हालांकि, इस जीत के बाद राहुल को स्लो-ओवर रेट का दोषी पाया गया है। इस सीजन दूसरी बार राहुल स्लो-ओवर रेट के दोषी पाए गए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

    राहुल पर लगा 24 लाख रुपये का जुर्माना

    सीजन में दूसरी बार स्लो-ओवर रेट का दोषी पाए जाने के कारण राहुल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी छह लाख रुपये या मैचफीस का 25 प्रतिशत जो भी कम हो का जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले मुंबई के खिलाफ खेले मैच में ही राहुल पर इसी अपराध के लिए 12 लाख रूपये का जुर्माना लगा था।

    तीसरी बार दोषी मिले तो एक मैच के लिए बैन होंगे राहुल

    मौजूदा सीजन में राहुल यदि तीसरी बार स्लो-ओवर रेट के दोषी पाए जाएंगे तो उन पर एक मैच का बैन लगेगा। इसके अलावा उन्हें 30 लाख रुपये का जुर्माना भी देना होगा। राहुल के अलावा तीसरी बार दोषी मिलने पर अन्य 10 खिलाड़ियों को भी बड़ी रकम चुकानी होगी। अन्य खिलाड़ियों को 12 लाख रूपये या फिर मैचफीस के 50 प्रतिशत में से जो कम होगा वह राशि चुकानी होगी।

    आचार संहिता के उल्लंघन के लिए भी जुर्माना भर चुके हैं राहुल

    स्लो-ओवर रेट के लिए जुर्माना भरने के अलावा राहुल आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में भी फंस चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ राहुल को लेवल-1 अपराध का दोषी पाया गया था और उन पर मैचफीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। हालांकि, IPL की ओर से यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल पर यह कार्यवाई किस विशेष घटना के लिए की गई थी।

    इस सीजन दो शतक लगा चुके हैं राहुल

    राहुल इस सीजन भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अब तक दो शतक लगा चुके हैं। उन्होंने इस सीजन अपने दोनों शतक मुंबई के खिलाफ ही लगाए हैं और दोनों ही बार नाबाद रहे हैं। इस सीजन औरेंज कैप की रेस में राहुल (368) दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। फिलहाल जोस बटलर (491) सबसे अधिक रन बनाने की लिस्ट में राहुल से 123 रन आगे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    केएल राहुल
    लखनऊ सुपर जायंट्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 16 साल में पहली बार बारिश की भेंट चढ़ा फाइनल, सोमवार को होगा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 फाइनल: विश्वस्तरीय है नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम, जानिए क्या है खासियत नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम
    IPL 2023 फाइनल: बारिश के चलते टॉस में देरी, जानिए मैच धुलने पर क्या होगा गुजरात टाइटंस
    GT बनाम CSK: मोहम्मद शमी ने डेवोन कॉनवे को 3 बार किया है आउट, जानिए आंकड़े मोहम्मद शमी

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2018 के बाद से कुछ खास नहीं रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT ने रचा इतिहास, पहले 2 साल में 2 बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI क्वालीफायर-2 में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा  IPL 2023
    WTC फाइनल से पहले भारत को एक और झटका, क्वालिफायर-2 में चोटिल हुए ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग

    केएल राहुल

    IPL इतिहास में इन 5 भारतीयों ने जीती है 'ऑरेंज कैप', इस बार कौन होगा दावेदार? इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: ईशान किशन हुए भारतीय टीम में शामिल, केएल राहुल की जगह मिला मौका  ईशान किशन
    केएल राहुल IPL के बाद WTC फाइनल से भी हुए बाहर, खुद दी जानकारी  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल पूरे सीजन से बाहर  IPL 2023

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2023: LSG एलिमिनेटर में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: आकाश मधवाल ने IPL में पहली बार झटके 5 विकेट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने एलिमिनेटर मुकाबले में LSG को 81 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: यश ठाकुर ने चटाकए 3 विकेट, जानिए डेब्यू सीजन में उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023