NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / LSG बनाम MI: लगातार आठवीं हार के बाद प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई
    खेलकूद

    LSG बनाम MI: लगातार आठवीं हार के बाद प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई

    LSG बनाम MI: लगातार आठवीं हार के बाद प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई
    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 24, 2022, 11:36 pm 1 मिनट में पढ़ें
    LSG बनाम MI: लगातार आठवीं हार के बाद प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई
    मुंबई इंडियंस

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 37वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 36 रनों से हरा दिया है। लगातार आठवीं हार के साथ ही मुंबई की टीम आधिकारिक तौर पर प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हो गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने कप्तान केएल राहुल (103*) की बदौलत 168/6 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में मुंबई 132/8 का स्कोर ही बना सकी।

    इस तरह लखनऊ को मिली जीत

    पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 27 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया था। राहुल (103*) ने एक छोर संभाले रखा और अपनी टीम को 168 के स्कोर तक ले गए। मुंबई ने भी 67 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा (39) और तिलक वर्मा (38) ने भरपूर कोशिश की, लेकिन अपनी टीम को जिता नहीं सके। लखनऊ के लिए दुश्मंता चमीरा ने चार ओवर में केवल 14 रन दिए।

    एक ही टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने राहुल

    लखनऊ के कप्तान राहुल ने 62 गेंदों में नाबाद 103 रनों की पारी खेली जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल रहे। यह IPL में राहुल का चौथा शतक है। उन्होंने अपने चार में से तीन शतक मुंबई के खिलाफ ही बनाए हैं। वह एक ही टीम के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले तीन बल्लेबाज एक ही टीम के खिलाफ दो-दो शतक लगा चुके हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    IPL में मुंबई के खिलाफ अब तक नौ शतक लग चुके हैं और KKR के साथ संयुक्त रूप से वे सबसे अधिक शतक झेलने वाली टीम बन गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के खिलाफ आठ-आठ शतक लग चुके हैं।

    संयुक्त रूप से सबसे अधिक टी-20 शतक बनाने वाले भारतीय बने राहुल

    एक ही सीजन में एक टीम के खिलाफ दो शतक लगाने वाले राहुल केवल दूसरे बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले कोहली ने 2016 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ एक ही सीजन में दो शतक लगाए थे। टी-20 क्रिकेट में यह राहुल का छठा शतक है और वह संयुक्त रूप से सबसे अधिक टी-20 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। राहुल ने रोहित शर्मा (6*) की बराबरी की है।

    अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंची लखनऊ

    सीजन की पांचवीं जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। फिलहाल चार टीमों के पास 10-10 अंक हैं, लेकिन सबसे अच्छे रन-रेट के कारण सनराइजर्स हैदराबाद दूसरे स्थान पर है। राहुल (368) औरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। फिलहाल जोस बटलर (491) सबसे अधिक रन बनाने की लिस्ट में राहुल से 123 रन आगे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    केएल राहुल
    लखनऊ सुपर जायंट्स

    ताज़ा खबरें

    स्टीव स्मिथ ने भारत में टेस्ट सीरीज को बताया चुनौतीपूर्ण, कहा- वहां खेलना काफी मुश्किल भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    विराट कोहली को है लता मंगेशकर से नहीं मिल पाने का मलाल, कही ये बात विराट कोहली
    उत्तर प्रदेश: हापुड़ में सिरफिरे आशिक ने दूल्हे को दी धमकी, कहा- करिश्मा सिर्फ मेरी है उत्तर प्रदेश
    आर्थिक सर्वेक्षण क्या है? जानें इसके बारे में महत्वपूर्ण बातें आर्थिक सर्वेक्षण

    इंडियन प्रीमियर लीग

    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: इस बार जोधपुर में भी खेले जा सकते हैं कुछ मैच BCCI
    मुंबई इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कैमरून ग्रीन, गेंदबाजी करना मुश्किल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    BCCI और IPL फ्रेंचाइजियों में खिलाड़ियों के वर्क लोड मैनेजमेंट पर टकराव की संभावना- रिपोर्ट  BCCI

    मुंबई इंडियंस

    दुनिया के टॉप-5 इंस्टाग्राम अकाउंट्स वाली खेल की टीमों में RCB इकलौती भारतीय टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    महिला IPL की पांच टीमों का ऐलान, अडानी ग्रुप ने 1,289 करोड़ रुपये में खरीदी टीम महिला क्रिकेट
    राहुल द्रविड़ आज मना रहे अपना 50वां जन्मदिन, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    BCCI ने तेज की महिला IPL की तैयारी, टीमों की बोली लगाने के लिए ITT जारी BCCI

    केएल राहुल

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज विराट कोहली
    केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तस्वीरें आई सामने अथिया शेट्टी
    केएल राहुल-अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधे, वीडियो में सुनील शेट्टी ने कही ये बात अथिया शेट्टी
    अजय देवगन ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल को दी शादी की शुभकामना, साझा किया पोस्ट अजय देवगन

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2023 की नीलामी के बाद कैसा है सभी 10 टीमों का पूरा स्क्वाड? हार्दिक पांड्या
    IPL 2023: नीलामी के बाद LSG की टीम, ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन जेसन होल्डर
    IPL 2023 नीलामी: जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा जेसन होल्डर
    इंग्लैंड में वार्विकशायर के लिए रॉयल लंदन कप में खेलते नजर आएंगे क्रुणाल पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023